26 करोड़ की चैरीटी मदद का झांसा देकर ठगे 18.33 लाख

ठगों ने स्काटलैंड के बैंक के कर्मचारी बनकर युवक को झांसे में फंसाया। उसको मेल भेजकर चैरिटी के लिए रुपया देने का भरोसा दिया गया। उससे रिजर्व बैंक से इसका सत्यापन कराने को कहा गया जिससे युवक को भरोसा हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 05:38 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 05:38 PM (IST)
26 करोड़ की चैरीटी मदद का झांसा देकर ठगे 18.33 लाख
26 करोड़ की चैरीटी मदद का झांसा देकर ठगे 18.33 लाख

जागरण संवाददाता, सोनीपत : चैरिटी के नाम पर करोड़ों की धनराशि देने का झांसा देकर साइबर ठगों ने युवक से 18.33 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने स्काटलैंड के बैंक के कर्मचारी बनकर युवक को झांसे में फंसाया। उसको मेल भेजकर चैरिटी के लिए रुपया देने का भरोसा दिया गया। उससे रिजर्व बैंक से इसका सत्यापन कराने को कहा गया, जिससे युवक को भरोसा हो गया। वकील की फीस के नाम पर उससे रुपये लिए गए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ठगी का नया मामला मोहाना थानाक्षेत्र के एक गांव का है। आरके सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके पास 24 मार्च को एक मेल आया था। मेल करने वालों ने खुद को स्काटलैंड के रायल बैंक का कर्मचारी बताया। उन्होंने कहा कि हमारा बैंक चैरिटी के लिए फंड देना चाहता है। उसमें आपका नाम बताया गया है। आप चैरिटी वर्क करने को तैयार हों तो बताएं। हमको हरियाणा में चैरिटी के लिए 2.5 मीलियन पौंड (26 करोड़ रुपये) खर्च करने हैं।

युवकों ने झांसे में देकर आरके सिंह से रिजर्व बैंक से इस सहायता राशि का सत्यापन कराने के बाद उनके वकील को फोन करने को कहा। आरके सिंह उनकी बातों में आ गए। उन्होंने उस बैंक के वकील से बातचीत की। वकील ने अपनी फीस के 28,900 रुपये जमा कराने को कहा। वह बार-बार नए बहाने करके रुपये जमा कराते रहे। उन्होंने आरके सिंह से 18,33,300 रुपये हड़प लिए। तब जाकर उनको ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मोहाना थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है। पुलिस ने बताया कि हम ठगों के बहुत करीब हैं। उनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी