पीने के पानी के विवाद में की थी कुंडली धरनास्थल पर फायरिग

सीआइए-2 ने कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरने पर फायरिग करने के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वह पंजाब के जिला फरीदकोट का रहने वाला गुरजपाल है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 10:43 PM (IST)
पीने के पानी के विवाद में की थी कुंडली धरनास्थल पर फायरिग
पीने के पानी के विवाद में की थी कुंडली धरनास्थल पर फायरिग

जागरण संवाददाता, सोनीपत : सीआइए-2 ने कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरने पर फायरिग करने के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वह पंजाब के जिला फरीदकोट का रहने वाला गुरजपाल है। आरोपित ने बताया कि पीने के पानी के विवाद में उसने गोली चलाई थी। पुलिस ने उसकी आडी कार को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि धरनास्थल पर टीडीआइ के गेट के पास गांव ठसका-माहरा के लोगों का टेंट है। वह अपने टेंट में ही लंगर चला रहे हैं। रविवार रात करीब 11 बजे एक आडी कार में सवार चार युवक लंगर में खाना खाने आए। चारों युवकों ने लंगर लेने के बाद पीने के लिए ठंडा पानी मांगा। लोगों ने कहा कि उनके पास ठंडा पानी नहीं है। ऐसे में युवक हंगामा करने लगे। उन्होंने एक के बाद एक करके तीन हवाई फायर कर दिए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। गांव माहरा के संदीप कुमार ने इस मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इस मामले की जांच सीआइए-2 को सौंपी गई। सीआइए-2 ने सीसीटीवी कैमरे के कैद आडी कार के नंबर के आधार पर जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के फरीदकोट के गांव रामगढ़ के रहने वाले गुरजपाल को गिरफ्तार कर कार को भी बरामद कर लिया है। गुरजपाल को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपित गुरजपाल ने पानी पीने के विवाद में फायरिग की थी। वह शराब के नशे में थे। अभी उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपितों ने फायरिग अवैध हथियार से की थी।

- अनिल कुमार, प्रभारी निरीक्षक, सीआइए-2

chat bot
आपका साथी