जिप की अध्यक्ष ने गांव छतैहरा में नवनिर्मित मार्ग को किया लोकार्पित

जिला परिषद (जिप) की अध्यक्ष मीना नरवाल ने बुधवार को गांव छहैतरा में 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित मार्ग का लोकार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:38 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:38 PM (IST)
जिप की अध्यक्ष ने गांव छतैहरा में नवनिर्मित मार्ग को किया लोकार्पित
जिप की अध्यक्ष ने गांव छतैहरा में नवनिर्मित मार्ग को किया लोकार्पित

संस, गोहाना : जिला परिषद (जिप) की अध्यक्ष मीना नरवाल ने बुधवार को गांव छहैतरा में 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित मार्ग का लोकार्पण किया। दूसरी तरफ उन्होंने गांव में एक अन्य मार्ग के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

गांव छतैहरा में बस स्टैंड से पोड़िया वाले तालाब तक पहले कच्चा रास्ता था, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी होती थी। जिप द्वारा इस मार्ग के निर्माण के लिए 16 लाख रुपये की ग्रांट दी थी। मार्ग का काम पूरा होने पर बुधवार को जिप की अध्यक्ष मीना नरवाल ने लोकार्पण किया। उन्होंने इस गांव में दूसरे मार्ग के निर्माण के लिए जिप की तरफ से 10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। नरवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में समान विकास कार्य करवा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा एक हरियाणवी एक की सोच के तहत पूरे प्रदेश को अपना घर मानते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में भी बताया। इस मौके पर सरपंच भतेरी, अधिवक्ता मनीष नरवाल, ग्रामीण प्रेम, मुकेश, धर्मबीर, राजा, सतबीर, राजू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी