कृषि विभाग के दो अधिकारियों के तबादले, कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सोनीपत रोड स्थित कृषि और किसान कल्याण विभाग के दो अधिकारियों के तबादले हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:53 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:53 PM (IST)
कृषि विभाग के दो अधिकारियों के तबादले, कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं
कृषि विभाग के दो अधिकारियों के तबादले, कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

संस, गोहाना : सोनीपत रोड स्थित कृषि और किसान कल्याण विभाग के दो अधिकारियों के तबादले हो गए। गोहाना में उनकी बेहतर सेवाओं को देखते हुए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में दोनों को सम्मानित किया और शुभकामनाओं के साथ दूसरे स्टेशन पर ज्वाइन करने के लिए विदा किया। एसडीओ डा. राजेंद्र मेहरा ने बताया कि गोहाना से दो एडीओ डा. बलबीर और डा. दीपक सांगवान के तबादले हुए हैं। दोनों का कार्यकाल गोहाना में संतोषजनक रहा है। डा. दीपक सांगवान का गोहाना में कार्यकाल करीब नौ साल रहा है। अब इनका तबादला रोहतक में हो गया है। डा. बलबीर ने गोहाना में करीब दस साल तक अपनी सेवाएं दी हैं। इनका तबादला गुरुग्राम के पटौदी में हुआ है। डा. राजेंद्र मेहरा में इनकी बेहतर सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर टीए डा. वरुण मेंहदीरत्ता, बीएओ डा. राकेश श्योराण, डा. आनंद, डा. रामकुमार देशवाल, डा. रामधन, एडीओ डा. सुरजीत, एटीएम कृष्ण खासा, ज्योति, सीमा, नीरज आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी