अस्पताल में आने वाली महिलाओं में खून की कमी सबसे बड़ी समस्या

नागरिक अस्पताल में आने वाली महिलाओं में खून की कमी की समस्या सबसे अधिक पाई जा रही है। नवंबर में महिला रोग विशेषज्ञ के पास पहुंची 3916 महिलाओं में से करीब 400 में खून की कमी पाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:22 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:22 PM (IST)
अस्पताल में आने वाली महिलाओं में खून की कमी सबसे बड़ी समस्या
अस्पताल में आने वाली महिलाओं में खून की कमी सबसे बड़ी समस्या

जागरण संवाददाता, सोनीपत : नागरिक अस्पताल में आने वाली महिलाओं में खून की कमी की समस्या सबसे अधिक पाई जा रही है। नवंबर में महिला रोग विशेषज्ञ के पास पहुंची 3,916 महिलाओं में से करीब 400 में खून की कमी पाई गई। अस्पताल में रोजाना दो-तीन महिलाओं को खून चढ़ाने के लिए भेजा जाता है। महिला रोग विशेषज्ञ ने बताया कि अगर महिलाएं जागरूक रहे तो महिलाओं में खानपान से ही खून की कमी को पूरा किया जा सकता है।

नागरिक अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ के कमरे के बाहर रोजाना सैकड़ों महिलाएं इलाज के लिए पहुंचती हैं। गर्भावस्था के दौरान या किसी अन्य बीमारी का इलाज कराने पहुंची महिलाओं में खून की कमी सबसे अधिक पाई जाती है। नवंबर में अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ के पास 3,916 महिलाएं इलाज के लिए पहुंची, जिनमें से 400 में खून की कमी पाई। इनमें में अधिकतर को खून चढ़ाने के लिए भेजा गया।

महिला रोग विशेषज्ञ डा. अनुराधा जैन ने बताया कि महिलाओं की सबसे खराब आदत पर्याप्त खाना नहीं खाने की है। महिलाए सबसे अधिक व्रत करती हैं, बहुत कम मात्रा में खाना खाती हैं या कभी खाना खाती ही नहीं। महिलाओं को यह पता ही नहीं होता कि खून की कमी होने का सबसे बड़ा कारण यही है। महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक भोजन लेना चाहिए। अगर महिला गर्भवती है तो उसे अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना चाहिए। महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

- घर पर सुबह-शाम पर्याप्त खाना खाएं

- पौष्टिक आहार लें, तनाव न लें

- समय-समय पर आयरन, कैल्शियम की गोलियां लेती रहें

- महिलाएं सफाई रखें, कई गंदगी से भी संक्रमण होने का खतरा रहता है

- बाजार का तला-भुना, चटपटा मसालेदार खाना अधिक न खाएं

- आलू अधिक मात्रा में न लें, दालें और अंकुरित अनाज को डाइट में शामिल करें

- अपने भोजन में रोजाना पांच फल खाएं

- नियमित रूप से योग करें, ताकि बामारियों से बची रहें

- महिलाओं के स्वजन भी उनका ख्याल रखें

- घर में खुशनुमा माहौल रखें

- गर्भावस्था के दौरान भारी काम न करें

chat bot
आपका साथी