राई में मिला लापता कक्षा आठ का छात्र

परिवार के लोगों के पढ़ाई के लिए दबाव बनाने से नाराज होकर घर से गायब छात्र शुक्रवार को दूसरे दिन राई में मिल गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने परिवार के लोगों की शिकायत पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:58 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:58 PM (IST)
राई में मिला लापता कक्षा आठ का छात्र
राई में मिला लापता कक्षा आठ का छात्र

जागरण संवाददाता, सोनीपत : परिवार के लोगों के पढ़ाई के लिए दबाव बनाने से नाराज होकर घर से गायब छात्र शुक्रवार को दूसरे दिन राई में मिल गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने परिवार के लोगों की शिकायत पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। वह दिनभर पार्क में बैठा रहा और रात को पैदल-पैदल बहालगढ़ होता हुआ राई तक चला गया।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ का एक परिवार पटेल नगर में रहता है। उनका 15 साल का बेटा पड़ोस में लिटिल एंजल स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। उनका लड़का बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे बिना कुछ कहे घर से निकल गया था। उन्होंने सोचा कहीं पर खेल रहा होगा। उसके काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पर पता नहीं लग सका। उसके बाद पुलिस और रिश्तेदारों को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में वह अकेला जाता हुआ दिख रहा था। रातभर छात्र के वापस नहीं आने पर परिवार के लोग परेशान हो उठे। शुक्रवार दोपहर को राई थाना पुलिस ने सूचना दी कि एक बच्चा मिला है। दरअसल उक्त छात्र दिन में पार्क में बैठा रहा। शाम को वह पैदल-पैदल बहालगढ़ होता हुआ राई में पहुंच गया। राई में रात में अकेले लड़के को देखकर एक व्यक्ति ने अपनी कार में बैठा लिया। उसको खाना खिलाकर पूछताछ की गई, लेकिन वह सटीक जानकारी नहीं दे सका। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग छात्र को घर ले आए। पुलिस ने अपहरण के मामले को बच्चा मिल जाने के बाद बंद कर दिया है।

chat bot
आपका साथी