पत्नी के साथ नहीं चलने से नाराज युवक ने साली और सलहज को कार से मारी टक्कर

पत्नी के साथ नहीं चलने से नाराज युवक ने एकाएक कार दौड़ा दी। उसके चपेट में आकर युवक की रिश्ते की साली और साले की पत्नी घायल हो गईं। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर ले जाया गया है। युवक की पत्नी ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:19 PM (IST)
पत्नी के साथ नहीं चलने से नाराज युवक ने साली और सलहज को कार से मारी टक्कर
पत्नी के साथ नहीं चलने से नाराज युवक ने साली और सलहज को कार से मारी टक्कर

जागरण संवाददाता, सोनीपत: पत्नी के साथ नहीं चलने से नाराज युवक ने एकाएक कार दौड़ा दी। उसके चपेट में आकर युवक की रिश्ते की साली और साले की पत्नी घायल हो गईं। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर ले जाया गया है। युवक की पत्नी ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्नूदेवी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह सुदामा नगर की रहने वाली हैं। उनकी शादी खरखौदा क्षेत्र के गांव रोहणा के रहने वाले संजीव कुमार के साथ हुई है। अब 30 नवंबर की उनकी बहन की शादी है। वह बहन की शादी में अपने पति संजीव के साथ आई थीं। संजीव उनको 29 नवंबर की सुबह को सुदामानगर में छोड़ गया था। वह शाम को कार लेकर आ गया और साथ चलने की जिद करने लगा। वह पति को समझाने लगीं कि 30 नवंबर तो शादी है ही, उसके बाद एक बार ही चलेंगे। इस तरह एकाएक जाना किसी को अच्छा नहीं लगेगा। इससे संजीव नाराज हो गया और वह कार को स्टार्ट करके भागने लगा। इस दौरान कार की टक्कर लगने से उनकी छोटी बहन बबीता और पड़ोस में रहने वाली भाभी रेखा घायल हो गईं।

दोनों के घायल होने के बावजूद संजीव कार लेकर भाग गया। दोनों घायलों को परिवार के लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बबीता को खानपुर मेडिकल में भर्ती कराया गया जबकि रेखा को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी