संदिग्ध हालात में छत से युवक की मौत

सदर थानाक्षेत्र के गांव शहजादपुर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 06:53 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 06:53 PM (IST)
संदिग्ध हालात में छत से युवक की मौत
संदिग्ध हालात में छत से युवक की मौत

जागरण संवाददाता, सोनीपत :

सदर थानाक्षेत्र के गांव शहजादपुर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। उसका शव के पीछे गली में पड़ा मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहजादपुर के रहने वाले सुभाष का शव सुबह को घर के पीछे गली में पड़ा मिला। लोगों ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस और मृतक के स्वजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे। मृतक के रिश्तेदार नरोत्तम सिंह ने बताया कि वह तीन बच्चों का पिता था। घर के दरवाजे पर अंदर से ताला लगा था। ऐसे में वह बाहर कैसे पहुंचा और उसके सिर पर चोट कैसे लगी, इसका पता पुलिस लगाएगी। सदर थाना के एसआइ व जांच अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। उसकी मौत मकान की छत से गिरने के कारण प्रतीत हुई हो रही है। पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। आरंभिक जानकारी के अनुसार मृतक ने छत से उतरने का प्रयास किया होगा, संभवत: इसी दौरान वह गली में आ गिरा। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रत्येक पहलू से जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी