अलग-अलग स्थान से छात्र और कर्मचारी लापता

संदिग्ध हालात में एक निर्माण कंपनी के एचआर विभाग में तैनात कर्मचारी व कोचिग को आया एक छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 06:37 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 06:37 PM (IST)
अलग-अलग स्थान से छात्र और कर्मचारी लापता
अलग-अलग स्थान से छात्र और कर्मचारी लापता

जागरण संवाददाता, सोनीपत:

संदिग्ध हालात में एक निर्माण कंपनी के एचआर विभाग में तैनात कर्मचारी व कोचिग को आया एक छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गए। स्वजनों और कंपनी के सहकर्मियों ने इनको हर संभव स्थान पर तलाश किया, लेकिन कहीं पर पता नहीं चल सका। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी है। इनकी तलाश के लिए सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही है।

धर्मपाल सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह गांव बडवासनी का रहने वाला है। उसका 19 वर्षीय पुत्र अजय सोनीपत शहर में कोचिग करता है। वह शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कोचिग के लिए घर से निकला था, उसके बाद वापस घर पर नहीं पहुंचा। अन्य दिनों में वह दोपहर में ही घर पर पहुंच जाता था। उसके घर नहीं पहुंचने पर फोन किया तो मोबाइल घर पर ही था। रातभर उसका इंतजार करने के बाद शनिवार को कोचिग सेंटर पर जानकारी जुटाई। कोचिग सेंटर के सीसीटीवी में भी वह दिखाई नहीं दे रहा है। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अजय की तलाश शुरू कर दी है।

दूसरा मामला भी सदर थानाक्षेत्र का है। ब्रजगोपाल ने पुलिस को बताया कि उनकी एक निर्माण कंपनी है। वह ब्रजगोपाल कंस्ट्रंक्शन कंपनी के तहत निर्माण का कार्य करते हैं। आजकल उनकी कंपनी एनएच-352ए के चौड़ीकरण व निर्माण का कार्य कर रही है। इसके लिए बड़वासनी गांव के पास कैंप बनाया हुआ है। कैंप में उनके कर्मचारी ठहरे हुए हैं। उनकी कंपनी के कैंप से 19 नवंबर दीपक रोहिल्ला कंपनी के काम से गोहाना जाने के लिए निकला था। वह कंपनी में मानव संसाधन विभाग का कार्य देखता था। उसके बाद से दीपक रोहिल्ला का कोई पता नहीं है। उसके दोनों मोबाइल भी स्विच आफ आ रहे हैं। इस संदर्भ में साथी कर्मचारियों व अधिकारियों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी