गांव पलड़ी कलां के खेत में फंदे पर लटका मिला दिल्ली के व्यक्ति का शव

मृतक की बुजुर्ग मां ने अपनी पुत्रवधू व उसके मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 06:33 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 06:33 PM (IST)
गांव पलड़ी कलां के खेत में फंदे पर 
लटका मिला दिल्ली के व्यक्ति का शव
गांव पलड़ी कलां के खेत में फंदे पर लटका मिला दिल्ली के व्यक्ति का शव

जागरण संवाददाता, सोनीपत : गांव पलड़ी कलां के खेत में एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजन को सौंप दिया। मृतक की बुजुर्ग मां ने अपनी पुत्रवधू व उसके मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दिल्ली के गांव कराला की रहने वाली ओमवती उर्फ सावित्री ने राई थाना पुलिस को बताया कि उसके बेटे प्रमोद (35) की शादी करीब 13 साल पहले गांव जाजल की गंगा के साथ हुई थी। ओमवती का आरोप है कि गंगा का बर्ताव शादी के बाद से उसके प्रति सही नहीं था। वह उसके और उसके बेटे के साथ झगड़ा करने के साथ झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती थी। इससे घर का माहौल खराब रहता था। ससुराल पक्ष के लोग उसके बेटे को मारने की धमकी देते थे। वह मई, 2020 में सेवानिवृत्त हुई थी। उस समय उसके पास 20 लाख रुपये जमा पूंजी थी। उसकी बहू उन पर प्लाट लेने का दबाव डालती थी। करीब पांच-छह महीने पहले गंगा, उसके परिजन व उनके गांव का मोहन उसके बेटे को बहकाकर पलड़ी में मकान दिलाने के बहाने ले गए थे। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि आरोपितों ने उसके अंगूठे लगवाकर उसके खाते से राशि निकलवा ली थी। अब उनके पास रुपये नहीं बचे तो उसकी पुत्रवधू गंगा, बेटे की सास, साले व गांव का मोहन उसके बेटे से मारपीट करने लगे। गंगा उसे कई बार प्रमोद को वापस लेकर जाने को कहती थी। अब दीवाली के दिन उन्होंने उसके बेटे की हत्या कर दी है। प्रमोद का शव खेत में फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। ओमवती ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

----------

पलड़ी कलां के खेत में व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला है। हत्या की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस मामले में यथोचित कार्रवाई करेगी।

- इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई

chat bot
आपका साथी