चाकू लगने से दो घायल, केस दर्ज

दोनों में एक सप्ताह पहले भी झगड़ा हुआ था। उस समय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उसी की रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 03:59 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 03:59 PM (IST)
चाकू लगने से दो घायल, केस दर्ज
चाकू लगने से दो घायल, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, सोनीपत : शहर के आदर्श नगर में चाकूबाजी में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार किए। आसपास के लोगों ने दोनों का बीच-बचाव किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों में एक सप्ताह पहले भी झगड़ा हुआ था। उस समय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उसी की रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया।

विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह आदर्श नगर में गंदा नाला पुलिया के पास रहता है। उसका श्यामनगर के रहने वाले आकाश से एक सप्ताह पहले झगड़ा हो गया था। वह सोमवार रात को करीब साढ़े आठ बजे जरूरी काम से कहीं जा रहा था। उस समय गंदा नाला के पास आकाश खड़ा था। आकाश ने उसकी पीठ पर चाकू से वार कर दिया। पीठ पर चाकू मारने के बाद उसने दूसरा वार पेट पर किया। दो जगह चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसको अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विजय की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल विजय का गंभीर हालत में खानपुर पीजीआइ में उपचार चल रहा है। इससे पहले आकाश ने भी विजय पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया था। आकाश का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने उसकी भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल के पास के सीसीटीवी की फुटेज भी निकलवाई है।

chat bot
आपका साथी