गली बनवाने पर लोगों ने मदान का किया अभिनंदन

शहर के ज्ञान नगर स्थित सुनारों वाली गली में कांग्रेस नेता निखिल मदान का नागरिक अभिनंदन किया गया। स्थानीय निवासियों ने गली बनवाने पर उनका आभार जताया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:55 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:14 AM (IST)
गली बनवाने पर लोगों ने मदान का किया अभिनंदन
गली बनवाने पर लोगों ने मदान का किया अभिनंदन

जासं, सोनीपत : शहर के ज्ञान नगर स्थित सुनारों वाली गली में कांग्रेस नेता निखिल मदान का नागरिक अभिनंदन किया गया। स्थानीय निवासियों ने गली बनवाने पर उनका आभार जताया। लोगों ने बताया कि सुनारों वाली गली के निवासियों की लंबे समय से गली निर्माण की मांग थी। पिछले 5-6 सालों से वो अपनी गली निर्माण को लेकर अधिकारियों से गुहार लगा रहे थे। कुछ माह पहले ज्ञान नगर में जलपान कार्यक्रम में लोगों ने कांग्रेस नेता निखिल मदान के आगे अपनी मांग रखी थी, जिसपर उन्होंने गली बनवाने का भरोसा दिया था। बाद में निखिल मदान के प्रयासों से गली का निर्माण कार्य पूरा हुआ। इस अवसर पर लोगों ने उनका आभार जताते हुए स्वागत किया और लड्डू वितरित किए। इस दौरान मदान ने कहा कि शहर की सभी मुख्य गलियों में बिजली, पानी और सीवरेज की हालात बेहद खराब है और प्रशासन शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने लोगों की मांग पर गली में स्ट्रीट लाइट लगवाने का भी भरोसा दिया। इस अवसर पर सुरेश कुमार, मुकेश वर्मा, कृष्ण पाल, ऋषि मास्टर, अनिता मलिक, हंसराज प्रधान, नरेश दहिया, रणबीर कुमार, राजेंद्र सिंह मलिक, रमेश वर्मा, बिल्लू पंडित, राम निवास, अशोक गर्ग, धर्मबीर, मनोज मास्टर, मास्टर मोती आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी