राई विधायक ने पौधारोपण कर बांटे मास्क व सैनिटाइजर

राई हलका विधायक मोहनलाल बड़ौली ने लाडपुर व गढ़ी बाला गांव में पौधारोपण कर ग्रामीणों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:21 PM (IST)
राई विधायक ने पौधारोपण कर बांटे मास्क व सैनिटाइजर
राई विधायक ने पौधारोपण कर बांटे मास्क व सैनिटाइजर

जासं, सोनीपत : राई हलका विधायक मोहनलाल बड़ौली ने लाडपुर व गढ़ी बाला गांव में पौधारोपण कर ग्रामीणों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे। वहीं, लोगों को भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए भी जागरूक किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक को फूलमालाएं व पगड़ी पहना कर स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए मास्क व सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग जरूरी है। घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा न करने पर जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है। लोगों का नैतिक दायित्व भी बनता है कि वे खुद को तथा दूसरों को संक्रमण से बचाने के लिए मास्क का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही लोगों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के प्रयास करने होंगे। इसके लिए आयुष विभाग की औषधियों का सेवन करना चाहिए। विधायक ने ग्रामीणों की मांगों व समस्याओं की सुनवाई भी की। इस अवसर पर आनंद दहिया, गोपाल वर्मा, गढ़ी बाला के पूर्व प्रधान प्रेम, कृष्ण दहिया, जगदेव दारोगा, अनिल दारोगा, बोजीराम, व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी