फैक्ट्री में डकैती डालने के सात आरोपित गिरफ्तार

लुटेरों ने फैक्ट्री के कर्मचारियों व गार्ड को बंधक बनाकर उनके मोबाइल फोन 16 क्विंटल कापर प्लेट कापर राड व आइ-20 कार लूट लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 04:50 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 04:50 PM (IST)
फैक्ट्री में डकैती डालने के सात आरोपित गिरफ्तार
फैक्ट्री में डकैती डालने के सात आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सोनीपत : बाघड़ू स्थित फैक्ट्री में डकैती डालने के सात आरोपितों को सीआइए-1 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायालय में पेश करके सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। सीआइए-1 की टीम उनसे लूटपाट का सामान बरामद करने के साथ ही लूट की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेगी। लुटेरे दिल्ली और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

सीआइए-1 के प्रभारी रविद्र सिंह ने बताया कि 29 अक्टूबर को दिल्ली के माडल टाउन निवासी प्रणव मित्तल ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि 9/10 युवक हथियारों के बल पर उनकी बाघडू स्थित फैक्ट्री में डाकैती कर ली है। लुटेरों ने फैक्ट्री के कर्मचारियों व गार्ड को बंधक बनाकर उनके मोबाइल फोन, 16 क्विंटल कापर प्लेट, कापर राड व आइ-20 कार लूट लिया। पुलिस ने प्रणव मित्तल की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर इसकी जांच शुरू की थी। इस मामले में सीसीटीवी की फुटेज निकलवाई गई थी। उसके आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में लुटेरों की गिरफ्तारी पर सीआइए-1 को लगाया था। सीआइए-1 के प्रभारी निरीक्षक रविद्र सिंह ने बताया कि एसआइ इंद्रजीत सिंह को टीम के साथ आरोपितों की तलाश तलाश में लगाया था। सीआइए ने आरोपितों की तलाश में दिल्ली में अपना संपर्क बढ़ाया। वहां से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लूट करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान फिरोज उर्फ जाबेर निवासी सरायधारी जिला बुलंदशहर व हाल निवासी सतूला बाग लोनी जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, हारून अहमद निवासी सफियाबाद जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश, मोहम्मद शाहिद अली निवासी राथूरा जिला फरूखाबाद व हाल निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, मनमोहन निवासी राटोटा जिला आगरा उत्तर प्रदेश व हाल निवासी संतनगर दिल्ली, सुभाष निवासी गरबा गढ़ी जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश व हाल निवासी प्रदीप विहार दिल्ली, मनोज उर्फ कालू निवासी गौरीपुर मिताली, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश व हाल निवासी मिलन विहार, दिल्ली और मनोज उर्फ छंगा निवासी नुजहिल, जिला मथूरा, उत्तर प्रदेश व हाल निवासी संतनगर, दिल्ली के रूप में हुई। सभी को न्यायालय में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया है।

..

लुटेरों की बोलचाल से मिला सुराग :

फैक्ट्री के कर्मचारियों ने सीआइए को बताया था कि आरोपित उत्तर प्रदेश की भाषा बोल रहे थे। उसके आधार पर पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया तो लूटपाट करने वाले गिरोह तक पहुंचने में मदद मिली। पुलिस ने निगरानी की तो आरोपितों के लूट का सामान बिक्री के लिए प्रयास करने की जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। अभी दो आरोपित फरार हैं।

-------------------

सभी बदमाश गिरोह बनाकर लूटपाट करते थे। ये जब भी कहीं लूट के लिए जाते, तो कुछ व्यक्ति निगरानी के लिए छत पर चले जाते थे। बाकी नीचे वारदात को अंजाम देते थे। अब पुलिस इनके द्वारा दिल्ली और उत्तर प्रदेश क्षेत्र में की गई अन्य लूट की वारदात को सुलझाने का भी प्रयास करेगी। इनकी निशानदेही पर फैक्ट्री से लूटा गया सामान और कार बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

- रविद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक-सीआइए-1।

chat bot
आपका साथी