कर्मचारी मांगों को लेकर 29 को जिला मुख्यालय पर देंगे धरना

सर्व कर्मचारी संघ की शुक्रवार को रोडवेज नगर निगम पीडब्ल्यूडी समेत विभिन्न विभागों में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान राममेहर शर्मा ने की जबकि संचालन सचिव जयभगवान दहिया ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 04:20 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 04:20 PM (IST)
कर्मचारी मांगों को लेकर 29 को जिला मुख्यालय पर देंगे धरना
कर्मचारी मांगों को लेकर 29 को जिला मुख्यालय पर देंगे धरना

जासं, सोनीपत : सर्व कर्मचारी संघ की शुक्रवार को रोडवेज, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी समेत विभिन्न विभागों में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान राममेहर शर्मा ने की, जबकि संचालन सचिव जयभगवान दहिया ने किया। इस दौरान यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर चर्चा की। साथ ही 29 सितंबर को जिला मुख्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया।

यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगें लंबित हैं, जिन्हें लागू कराने के लिए वे कई बार सरकार से मांग कर चुके हैं। इनमें बर्खास्त पीटीआइ सहित तमाम छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को वापस नौकरी पर लेने, ठेकेदारी प्रथा खत्म करने, निजीकरण पर रोक न लगाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का, समान काम-समान वेतन लागू, नई भर्ती पर लगी रोक को हटाने समेत विभिन्न मांगें शामिल हैं। उनका आरोप है कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लागू नहीं कर रही है। इससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। इसी के विरोध में कर्मचारी 29 सितंबर को जिला मुख्यालय पर जिलास्तरीय धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी हिस्सा लेंगे। बैठक में जिला प्रभारी विजेंद्र चहल, कोषाध्यक्ष राजीव खत्री, क्लेरिकल एसोसिएशन के राज्य महासचिव रमेश अत्री, रोडवेज के राज्य उप महासचिव नवीन राणा, फायर से संदीप कुमार और मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के प्रधान ओमप्रकाश मलिक विशेष तौर पर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी