बिना मास्क लगाए घूमने वाले 20 व्यक्तियों के किए चालान

सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। क्षेत्र के कुछ लोग सरकार के आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं और घर से बिना मास्क लगाए ही निकल जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 07:14 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:21 AM (IST)
बिना मास्क लगाए घूमने वाले 20 व्यक्तियों के किए चालान
बिना मास्क लगाए घूमने वाले 20 व्यक्तियों के किए चालान

संस, गोहाना : सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। क्षेत्र के कुछ लोग सरकार के आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं और घर से बिना मास्क लगाए ही निकल जाते हैं। बृहस्पतिवार को शहर थाना के प्रभारी निर्मल सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शहर में विभिन्न चौकों पर नाके लगा कर बिना मास्क घूमते मिले करीब 20 लोगों के चालान किए और बाद में उन्हें मास्क भी दिए।

निर्मल सिंह ने कहा कि सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर सभी व्यक्तियों को मास्क लगाने के आदेश दे रखे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर भी पाबंदी लगाई गई है। सरकार ने ये नियम कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए बनाए हैं। बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम सबसे पहले चौ. छोटूराम चौक में पहुंची। उसके बाद पुलिस की टीम महावीर चौक और डॉ. आंबेडकर चौक में पहुंची। पुलिस की टीम को जो भी व्यक्ति बिना मास्क के घूमते मिला उनके चालान किए। चालान करने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने मास्क भी उपलब्ध करवाए।

chat bot
आपका साथी