मंडी में धान की बंपर आवक, नमी बन रही खरीद में बाधा

अनाजमंडी में 15 हजार क्विंटल से ज्यादा पीआर धान पड़ा हुआ है। मंडी में रोजाना पीआर धान की आवक हो रही है लेकिन हैफेड के अधिकारी उसके हिसाब से खरीद नहीं करवा रहे। अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा कई किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:53 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:53 PM (IST)
मंडी में धान की बंपर आवक, नमी बन रही खरीद में बाधा
मंडी में धान की बंपर आवक, नमी बन रही खरीद में बाधा

जासं, सोनीपत : शहर के रोहतक रोड स्थित नई अनाजमंडी में धान की बंपर आवक हो रही है लेकिन बारिश के बाद से धान खरीद में देरी हो रही है। पीआर धान खरीद रही सरकारी एजेंसी व बासमती धान की खरीद कर रहे निजी मिलर्स किसानों को धान सूखने के बाद खरीद की बात कह रहे हैं। ऐसे में किसान परेशान हैं। हालांकि जिले में बंपर आवक के साथ ही बंपर खरीद हो चुकी है। जिले की मंडियों में अब तक 46,995 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इनमें ग्रेड-ए 7357 मीट्रिक टन, सामान्य धान 1535 मीट्रिक टन, बासमती 626 मीट्रिक टन, शरबती 28 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म 37449 मीट्रिक टन शामिल है। इसके अलावा जिला की सभी खरीद केंद्रों पर अब तक किसान 27 मीट्रिक बाजरा लेकर पहुंचा है। इसकी खरीद की जा चुकी है।

अनाजमंडी में 15 हजार क्विंटल से ज्यादा पीआर धान पड़ा हुआ है। मंडी में रोजाना पीआर धान की आवक हो रही है, लेकिन हैफेड के अधिकारी उसके हिसाब से खरीद नहीं करवा रहे। अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा कई किसानों को भुगतना पड़ रहा है। कई किसानों के धान में नमी बताकर खरीद नहीं की जा रही है। किसान धान सुखा रहे हैं और दिन-रात पहरा दे रहे हैं। किसानों का आरोप है कि अगर सरकार की ओर से पीआर धान की खरीद नहीं करनी थी तो किसानों के पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर कराने की क्या आवश्यकता थी। सरकार की ओर से हर बार यह दावा किया जाता है कि किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा, लेकिन मंडी में वह सप्ताहभर से धान की खरीद का इंतजार कर रहे हैं।

----

रोजाना पांच हजार क्विंटल धान की आवक हो रही है। साथ ही हैफेड की ओर से लगातार धान की खरीद की जा रही है। जिन किसानों के पीआर धान में नमी ज्यादा है, उस फसल की खरीद करने से पहले किसानों को सुखाने के लिए कहा जा रहा है।कि धान व बाजरा की खरीद के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां की गई हैं।

ललित सिवाच, उपायुक्त

chat bot
आपका साथी