अनिल गुप्ता बने सोनीपत विकास मंच के चेयरमैन

शहर में औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को सोनीपत विकास मंच की सभा हुई। सभा की अध्यक्षता मंच के संस्थापक सतपाल सिंह अहलावत ने की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:22 PM (IST)
अनिल गुप्ता बने सोनीपत विकास मंच के चेयरमैन
अनिल गुप्ता बने सोनीपत विकास मंच के चेयरमैन

जासं, सोनीपत : शहर में औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को सोनीपत विकास मंच की सभा हुई। सभा की अध्यक्षता मंच के संस्थापक सतपाल सिंह अहलावत ने की। इस दौरान मंच के सदस्यों ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से हिस्सा लिया। सभा मे सर्वसम्मति से तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अनिल गुप्ता को चेयरमैन चुना गया।

चेयरमैन के अलावा सतपाल सिंह अहलावत को अध्यक्ष, जितेंद्र खतरेजा को उपाध्यक्ष, अर्चना को महासचिव, कृष्ण वत्स को सहसचिव, प्रवीन गुप्ता को कोषाध्यक्ष और विमल किशोर को संयोजक बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सतपाल सिंह अहलावत ने कहा कि सोनीपत विकास मंच जन आवाज बनकर सोनीपत के विकास के लिए कार्य करेगा। सोनीपत को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के लिए जन सहयोग लेकर कार्य किया जाएगा। नवनियुक्त चेयरमैन अनिल गुप्ता ने कहा कि सोनीपत विकास मंच का शीघ्र ही विस्तार दिया जाएगा। साथ ही नगर निगम के सभी वार्डो में पांच-पांच व्यक्तियों की उपसमिति का गठन किया जाएगा। उपसमिति के सदस्यों द्वारा सोनीपत के सभी वार्डों में बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइटें, सीवर, सफाई व्यवस्था आदि को सुचारू रूप से ठीक कराने का कार्य होगा।

chat bot
आपका साथी