फाजिलपुर में श्मशान घाट का निर्माण शुरू

नगर निगम क्षेत्र के गांव फाजीलपुर में शमशान घाट न होने के चलते लोगों को सड़क किनारे अंतिम संस्कार करना पड़ता था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Feb 2020 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 03 Feb 2020 06:02 PM (IST)
फाजिलपुर में श्मशान घाट का निर्माण शुरू
फाजिलपुर में श्मशान घाट का निर्माण शुरू

जागरण संवाददाता, सोनीपत :

नगर निगम क्षेत्र के गांव फाजिलपुर में श्मशान घाट न होने के चलते लोगों को सड़क किनारे अंतिम संस्कार करना पड़ता था। अब गांव में श्मशान घाट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे लोगों को अंतिम संस्कार के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि श्मशान घाट बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाएगा।

मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन बताया कि फाजिलपुर गांव में श्मशान घाट नहीं था। ऐसे में लोग अंतिम संस्कार रायपुर गांव की ओर जा रही सड़क के किनारे करते थे। दरअसल 1990 में श्मशान की जमीन का एचएसवीपी ने अधिग्रहण कर लिया था। उसका तत्कालीन पंचायत द्वारा मुआवजा उठा लिया गया था। दो साल पहले फाजिलपुर के लोगों ने श्मशान घाट न होने की समस्या की शिकायत की थी। इस संबंध में अधिकारियों को इसका समाधान कराने के निर्देश दिए थे। हुडा विभाग के अधिकारियों ने अपनी योजना व नक्शा में बदलाव करते हुए फाजिलपुर गांव के लिए सेक्टर-12 के पीछे श्मशान घाट मंजूर किया। इसके बाद उसका निर्माण एवं चारदीवारी का काम शुरू हो गया है। इसी प्रकार खान कॉलोनी के लिए तय कब्रिस्तान की जगह की भी चारदिवारी का निर्माण शुरू हो गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने चारदीवारी निर्माण के काम का ग्रामीणों के साथ अवलोकन किया। इस मौके पर पवन जैन, रामफल राणा, डॉ. ब्रह्म प्रकाश, कुलदीप राणा, त्रिलोकचंद जैन, सुभाष जैन, सुरेंद्र, रामधन भारद्वाज, भीमसिंह भारद्वाज और रामकिशन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी