गीतांजलि कुश्ती अकादमी की महिला पहलवान छाई

बड़वासनी स्थित गीतांजलि कुश्ती अकादमी की महिला पहलवानों ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बेहतर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jan 2020 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 06:18 AM (IST)
गीतांजलि कुश्ती अकादमी की महिला पहलवान छाई
गीतांजलि कुश्ती अकादमी की महिला पहलवान छाई

जासं, सोनीपत : बड़वासनी स्थित गीतांजलि कुश्ती अकादमी की महिला पहलवानों ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आयोजित 65वें नेशनल स्कूल गेम्स में बेहतर प्रदर्शन किया। गेम्स के दौरान कुश्ती मुकाबले के तीनों आयु वर्ग में दो स्वर्ण सहित नौ पदक जीते। विजेता पहलवानों का गीतांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरु सदन में पहुंचने पर संस्थान के चेयरमैन नरेंद्र सूरा, निदेशक एमएस आर्य, प्राचार्य ए शर्मिला, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राहुल और मंजू शुक्ला ने स्वागत किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोच रणधीर मलिक ने बताया कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 28 से 30 दिसंबर तक आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स के अंडर-19 आयु वर्ग की लड़कियों के कुश्ती मुकाबले में गीतांजलि कुश्ती अकादमी की सात महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया था। इसमें पहलवान कुसुम ने 59 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। तन्नु मलिक ने 65 किलो वर्ग में रजत, संगीता ने 53 और अंजू ने 55 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता। इससे पहले लड़कियों की अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले में ईशिका ने 43 किलो वर्ग में स्वर्ण व दीप्ति जून ने 53 किलो वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था। अंडर-14 के 54 किलो वर्ग में काजल ने रजत पदक तथा कीर्ति ने 42 किलो व आंचल ने 36 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था। भारतीय महिला कुश्ती टीम के चीफ कोच कुलदीप सिंह, सहायक शिक्षा अधिकारी खेले रामबीर सिंह, जगबीर मलिक, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच राजसिंह छिक्कारा आदि ने महिला पहलवानों को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी