रोहट नहर के पास, कबीरपुर व बाबा कालोनी में बनाए छठ घाट

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने शनिवार को विशेष रूप से रोहट नहर के साथ-साथ कबीरपुर व बाबा कालोनी के पार्कों में बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने छठ घाटों की सफाई का जायजा भी लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 05:55 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 05:55 PM (IST)
रोहट नहर के पास, कबीरपुर व बाबा  कालोनी में बनाए छठ घाट
रोहट नहर के पास, कबीरपुर व बाबा कालोनी में बनाए छठ घाट

जागरण संवाददाता, सोनीपत : आस्था के महापर्व छठ पर पूजा-अर्चना के लिए रोहट नहर के पास, कबीरपुर व बाबा कालोनी में छठ घाट बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने शनिवार को विशेष रूप से रोहट नहर के साथ-साथ कबीरपुर व बाबा कालोनी के पार्कों में बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने छठ घाटों की सफाई का जायजा भी लिया। अधिकारियों को छठ महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने को कहा। जैन ने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं गुरुग्राम में व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ फरीदाबाद में होने वाले छठ महोत्सव में शिरकत कर अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देंगे।

जिले में हजारों की संख्या में पूर्वांचली रहते हैं। छठ व्रतियों की सुविधाओं के लिए पूर्वांचलियों की मांग पर शहर में कबीरपुर व बाबा कालोनी में दो घाट व पार्क बनवाए गए हैं। दोनों घाटों पर प्रत्येक वर्ष हजारों श्रद्धालु छठ पूजा के लिए एकत्रित होते हैं। दोनों घाटों पर सफाई, बिजली, पानी व रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर कच्चे घाट भी बनाए जाते हैं। राजीव जैन ने कहा कि छठ पर्व पूर्वांचल की आस्था का प्रतीक है। छठ में सूर्यदेव की उपासना की जाती है। सायंकाल में सूर्य की आखिरी किरण व प्रात:काल सूर्य की पहली किरण को अ‌र्घ्य देकर ही छठ का व्रत किया जाता है। छठी मैया, सूर्यदेव की बहन हैं। सूर्यदेव को अ‌र्घ्य देने पर छठी मैया खुश होकर सभी को सुख-शांति प्रदान करती हैं। छठी मैया निसंतानों को संतान प्रदान करती हैं। संतान को दीर्घायु प्रदान करती हैं। राजीव जैन ने पूर्वांचलियों को छठ महोत्सव की बधाई दी। जैन ने कहा कि हमें हमारी संस्कृति और संस्कारों को सदैव स्मरण रखना चाहिए। इस मौके पर पूर्वी जनकल्याण समिति के सचिव प्रभात कुमार, राजनारायण, राम श्रीवास्तव, भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक संजय ठेकेदार, जिला संयोजक पंडित शंकर स्वरूप शास्त्री, जिला सह संयोजक इंद्र मिश्रा, अजय चौहान, संतोष ठाकुर, रमेश, अरविद पांडेय व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी