डा. मंगल सेन का जीवन राष्ट्र को समर्पित था

महान विचारक एवं राष्ट्रवादी सोच के अग्रज भूतपूर्व उपमुख्यमंत्री डा. मंगल सेन के जन्मदिन पर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कविता जैन ने सोनीपत सेक्टर-15 स्थित कैंप कार्यालय परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 04:46 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 04:46 PM (IST)
डा. मंगल सेन का जीवन राष्ट्र को समर्पित था
डा. मंगल सेन का जीवन राष्ट्र को समर्पित था

जागरण संवाददाता, सोनीपत : महान विचारक एवं राष्ट्रवादी सोच के अग्रज भूतपूर्व उपमुख्यमंत्री डा. मंगल सेन के जन्मदिन पर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कविता जैन ने सोनीपत सेक्टर-15 स्थित कैंप कार्यालय परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कविता जैन ने प्रदेशव्यापी सात लाख घरों में राम-राम अभियान के तहत अपने बूथ संख्या 55 के 10 घरों में जाकर परिवार जनों से राम-राम की और सात वर्षो में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।

पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि दिखावा करके दुनिया में लोग आगे बढ़ते हैं, लेकिन यदि हम खुद के अंदर से दिखावे को उखाड़कर जनता की आवाज बनने की कोशिश करेंगे तो समाज और राष्ट्र के लिए अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन कर सकेंगे। जैन ने कहा कि डा. मंगल सेन का जीवन आंतरिक एवं बाहरी तौर पर राष्ट्र, समाज को समर्पित था। उनकी दूरगामी विचारधारा पर चलते हुए प्रदेश में भाजपा की लगातार दूसरी बार सरकार है। आज उनकी बदौलत हमें जनसेवा करने तथा समाज के अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्ति को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर उठाने का अवसर मिला है, जिसके लिए हमें मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह समाज को एकजुटता के सूत्र में पिरोते हुए जनसेवा करें तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों का लाभ उपयुक्त व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व बनता है कि हम एक इकाई के तौर पर पार्टी को मजबूत करें, ताकि डा. मंगलसेन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाया जा सके। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, नीरज सोनी, अनील ग्रोवर, मुकेश एंडी, सुजीत राठी, अश्वनी सुकला,आर्यन जांगड़ा, आशुतोष व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी