उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों की मदद करेगा जिला प्रशासन

लघु सचिवालय में पीड़ितों की सहायता के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को अधिकारियों तथा समाजसेवियों व व्यापारियों तथा उद्योगपतियों की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:19 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:19 PM (IST)
उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों 
की मदद करेगा जिला प्रशासन
उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों की मदद करेगा जिला प्रशासन

जागरण संवाददाता, सोनीपत : उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने कदम बढ़ाए हैं। उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि पीड़ितों की सहायता के लिए राहत सामग्री भेजी जाएगी। इसके लिए उन्होंने सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवियों और उद्योगपतियों से अपील की है कि वे जिला प्रशासन का साथ दें। उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के चलते बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सोनीपत प्रशासन भी पीड़ितों के साथ खड़ा है। लघु सचिवालय में पीड़ितों की सहायता के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को अधिकारियों तथा समाजसेवियों व व्यापारियों तथा उद्योगपतियों की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त कर रहे थे।

उपायुक्त ने कहा कि संकट के समय में हर संभव मदद का प्रयास करना चाहिए। उत्तराखंडवासी इस समय गंभीर संकट में फंसे हुए हैं, जिनकी मदद के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। सोनीपत की ओर से उत्तराखंड राहत सामग्री भेजी जाएगी, जिसमें विशेष रूप से सूखा राशन शामिल है। साथ ही कंबल भी भेजे जाएंगे। सूखे राशन में एक परिवार के लिए एक पैकेट तैयार किया जाएगा, जो महीना भर के भोजन के लिए पर्याप्त रहेगा। हजारों की संख्या में इस प्रकार के पैकेट तैयार किए जाएंगे, जिसके लिए प्रशासन जुटा हुआ है। एक पैकेट में पांच किलो आटा, पांच किलो चावल, दो किलो दाल, एक किलो नमक, एक किलो चीनी, ढाई सौ ग्राम चायपत्ती, 500 ग्राम दूध पाउडर, एक पैकेट माचिस व एक पैकेट धनिया तथा मसाले (हलदी, मिर्च, जीरा, धनिया इत्यादि) शामिल रहेंगे। उपायुक्त ने राहत सामग्री के प्रबंध व प्रेषण के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अशोक कुमार बांसल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उपायुक्त सिवाच ने प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को भी राहत सामग्री जुटाने के संदर्भ में विशेष दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त ललित सिवाच, नगराधीश डा. अनमोल, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुभाषचंद्र, तहसीलदार मनोज अहलावत, संजय सिगला, वरुण सिगला, संजय वर्मा, शमशेर शर्मा, विकास सिगला, हर्षवर्धन महावीर शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी