कठोर तप और यज्ञ से वाल्मीकि बने थे महर्षि : कविता जैन

एडीसी अशोक बांसल ने सुभाष नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में पुष्प अर्पित कर कहा कि महर्षि वाल्मीकि आदि कवि थे जिन्होंने धार्मिक ग्रंथ रामायण की रचना कर भारतीय संस्कृति की आधारशिला रखी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:51 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:51 PM (IST)
कठोर तप और यज्ञ से वाल्मीकि बने थे महर्षि : कविता जैन
कठोर तप और यज्ञ से वाल्मीकि बने थे महर्षि : कविता जैन

जागरण संवाददाता, सोनीपत: जिले में बुधवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। गांव हरसाना मालचा में वाल्मीकि समाज संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं पूर्व मंत्री कविता जैन ने भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि कठोर तप एवं यज्ञ से वाल्मीकि महर्षि बने। इस दौरान जय किशन, रघुवीर, सुनील, रामकिशन, नरेश, कर्मवीर, अनिल, राकेश, विकास, कृष्ण, नवीन, रामपाल, सुमित, राज, आशीष, संजय, रोहित, आशीष मौजूद रहे।

महर्षि वाल्मीकि ने रखी भी भारतीय संस्कृति की आधारशिला : बांसल

एडीसी अशोक बांसल ने सुभाष नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में पुष्प अर्पित कर कहा कि महर्षि वाल्मीकि आदि कवि थे, जिन्होंने धार्मिक ग्रंथ रामायण की रचना कर भारतीय संस्कृति की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में हरियाणा अनुसूचित जाति पिछडे वर्ग अल्प संख्यक परिषद से संगठन अध्यक्ष हवा सिंह बोहत, विधि सलाहकार इंद्रजीत खोखर, महासचिव प्रदीप चोपड़ा, सुनील कुमार चावरिया, सुरेश कुमार, तारा चंद, धर्मबीर बोहत, धर्मपाल, भगत सिंह मौजूद रहे।

गांव सांदल कलां में धूमधाम से मनाई जयंती

गांव सांदल कलां में भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कहा कि हमें भगवान महर्षि वाल्मीकि के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज हित के लिए कार्य करना चाहिए। इस दौरान डा. नफे सिंह, सुंदर, सतपाल, रितेश, वेदपाल, पूर्व सरपंच प्रदीप, पूर्व सरपंच संतराम, वेदपाल, सत्यवीर, हरदेवा, जय सिंह, रतन सिंह फौजी, मुकेश, नवीन कुमार मौजूद रहे। वहीं अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा द्वारा ककरोई रोड पर महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में समाजसेविका चांदनी को आजाद सारसर मोई ने भगवान वाल्मीकि की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मनमोहन सौदा, सूरजभान, विजय सारसर, विक्की सौदा, रणजीत, भूपसिंह, बलवान, शनि, सुधीर, अजय, जोगेंद्र चौहान, रामकुमार, संदीप, रामनिवास मौजूद रहे।

महर्षि वाल्मीकि का जीवन मानव के लिए आदर्श : ककरोई रोड स्थित श्याम नगर व गांव हरसाना मालचा में आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मेयर निखिल मदान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे कालजयी महाकाव्य की रचना की, जिसकी सीख आज भी हर वर्ग के लिए प्रासंगिक है। महर्षि वाल्मीकि ट्रस्ट द्वारा जागरण एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता सुरेंद्र छिक्कारा ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि के संदेश जीवन में आत्मसात करें। उनके दिखाए मार्ग चलकर समाज प्रगति कर सकता है।

chat bot
आपका साथी