अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की हत्या की आरोपित पत्नी गिरफ्तार

अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की हत्या करने की आरोपित पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला पूजा अपने पति जितेंद्र के साथ शहर की शास्त्री कालोनी में रह रही थी। जितेंद्र घर से अचानक गायब हो गया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:25 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:25 PM (IST)
अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की हत्या की आरोपित पत्नी गिरफ्तार
अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की हत्या की आरोपित पत्नी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सोनीपत : अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की हत्या करने की आरोपित पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला पूजा अपने पति जितेंद्र के साथ शहर की शास्त्री कालोनी में रह रही थी। जितेंद्र घर से अचानक गायब हो गया था। इसके बाद पुलिस को 25 सितंबर को उसका शव उत्तर प्रदेश के बागपत में मिला था। 9 नवंबर को जितेंद्र के पिता ने पुत्रवधू पूजा, गंगेसर निवासी रमेश व तीन अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने पूजा को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से नशे की सुई व राड बरामद की है। पुलिस प्रेमी व तीन अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

पूजा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके गंगेसर के रमेश से अवैध संबंध हो गए थे, जिसके चलते ही उन्होंने रमेश व तीन अन्य के साथ मिलकर घर के अंदर ही अपने पति की लोहे की राड से हमला कर हत्या कर दी थी। बाद में शव को खुर्द-बुर्द करने की नियत से कार में डलवाकर उत्तर प्रदेश में फेंकवा दिया था। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे की राड व नशीले इंजेक्शन की दवाई को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जितेंद्र काली माता की पूजा करता था, जिसके चलते ही उसकी गंगेसर के रमेश से जान पहचान हो गई। उसके बाद रमेश उनके घर आने लगा। इसी बीच रमेश के जितेंद्र की पत्नी के साथ संबंध हो गए। इसके बाद पूजा ने रमेश व उसके तीन साथियों संग मिलकर पति की लोहे की राड से हमला कर हत्या कर दी और शव को उत्तर प्रदेश में फेंक आए थे।

बागपत में कार में युवक का शव मिला था, जिसके बाद पिता ने पुत्रवधू व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था। आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुरेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी, कोर्ट कांप्लेक्स।

chat bot
आपका साथी