पर्यावरण मित्र मंडली ने पौधरोपण कर मनाई भगत सिंह की जयंती

पर्यावरण मित्र मंडली ने पौधारोपण कर भगत सिंह जयंती मनाई। मंडली सदस्यों ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर सेक्टर-23 में पीपल के पौधे रोपे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:47 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:14 AM (IST)
पर्यावरण मित्र मंडली ने पौधरोपण कर मनाई भगत सिंह की जयंती
पर्यावरण मित्र मंडली ने पौधरोपण कर मनाई भगत सिंह की जयंती

जासं, सोनीपत : पर्यावरण मित्र मंडली ने पौधारोपण कर भगत सिंह जयंती मनाई। मंडली सदस्यों ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर सेक्टर-23 में पीपल के पौधे रोपे।

मंडली के संयोजक देवेंद्र सूरा ने कहा कि हर खुशी के मौके पर पौधा रोपने की परंपरा बना लेनी चाहिए। यदि हम ऐसा करते है तो वो दिन दूर नहीं जब हर तरफ हरियाली और वायु शुद्ध होगी। मंडली की ओर से मुहिम चलाई जा रही है कि हर खुशी के मौके पर पौधे रोपे जाए। भगत सिंह की जयंती पर मंडली के सदस्यों ने जगह-जगह पौधे रोपे। वर्तमान में देशभक्ति का तरीका बदला है जहां भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए कुर्बानी दे दी थी। वहीं, अब दौर बदल चुका है अब देशभक्ति के तरीकों में बदलाव आया है। पर्यावरण संरक्षण करना भी देशभक्ति ही है। ऐसा कर हम लोगों को सुरक्षित पर्यावरण दे सकते है। इस मौके पर नवीन गुलिया, हितेश, रोहित, तुषार, हरिश, दिव्य, दीपक, पंकज, विक्की, मोहित ढोचक व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी