सोनीपत के मदीना में ढिल्लू ने पत्नी को मार डाला, दो साल पहले की थी लव मैरिज

Sonipat Crime गोहाना के गांव मदीना में पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। महिला ने पहले पति की मौत के बाद करीब दो साल पहले दूसरी शादी की थी। दोनों में बच्चों को लेकर विवाद था।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 11:35 AM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 11:35 AM (IST)
सोनीपत के मदीना में ढिल्लू ने पत्नी को मार डाला, दो साल पहले की थी लव मैरिज
सोनीपत के मदीना में पत्नी की चाकू गोद कर हत्या, महिला ने की थी दूसरी शादी

गोहाना (सोनीपत), जागरण संवाददाता। गोहाना के गांव मदीना में पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। महिला ने पहले पति की मौत के बाद करीब दो साल पहले दूसरी शादी की थी। दोनों में बच्चों को लेकर विवाद था। शुक्रवार रात को दोनों में बच्चे रखने को लेकर कहासुनी हो गई जिस पर पति ने पत्नी को चाकू से गोद दिया। बरोदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल गोहाना भिजवाया।

गुरुग्राम में गांव तिरपड़ी की लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसके दो बेटे सुंदर और रमेश थे, जिनकी मौत हो चुकी है। नई दिल्ली में गांव शादीपुर की नीतू की शादी सुंदर से हुई थी। सुंदर के तीन बच्चे रीतिका, भारत व चिराग हैं। सुंदर की मौत के बाद नीतू का संपर्क गोहाना में गांव मदीना के दिनेश उर्फ ढिल्लू से हुआ। दोनों में मेलजोल बढ़ गया। नीतू व निदेश ने करीब दो साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद नीतू अपने तीनों बच्चों को अपने पास रखना चाहती थी, लेकिन दिनेश मना करता था। इस पर दोनों में झगड़ा होने लगा।

दिनेश ने पत्नी से कहा कि अगर वह बच्चों क को लेकर आई तो उसे जान से मार देगा। नीतू एक सप्ताह पहले तिरपड़ी में लक्ष्मी देवी के पास गई और उन्हें झगड़े के बारे में बताया। शुक्रवार को नीतू को दिनेश ने गांव मदीना बुला लिया। रात को दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर दिनेश ने नीतू की चाकू गोद कर हत्या कर दी। घटना का पता लगने पर बरोदा थाना के प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर सबूत जुटाए। पुलिस ने नीतू के शव को नागरिक अस्पताल गोहाना भिजवाया। लक्ष्मी की शिकायत पर पुलिस ने दिनेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

दिल्ली में हुई थी मुलाकात

दिनेश अकसर दिल्ली जाता था। वहां पर उसकी नीतू से मुलाकात हुई। नीतू के पहले पति की मौत हो चुकी थी। इस पर दोनों में मेलजोल बढ़ गया। दोनों में प्रेम हो गया और बाद में कोर्ट मैरिज की। नीतू के पहले पति के बच्चों को लेकर दोनों में विवाद हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शुक्रवार रात को दोनों में झगड़ा हुआ और दिनेश ने रसोई से चाकू उठा कर नीतू की हत्या कर दी।

बरोदा थाना प्रभारी रविंद सिंह ने बताया कि दिनेश वारदात के बाद फरार है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी