क्रूरता की हदें पार: कुंडली बार्डर पर दिखा निहंगों का निर्मम चेहरा, बर्दाश्त नहीं हुई यातना तो मांगी मौत की भीख

ऐसा खौफनाक मंजर कि मौत भी सिहर उठे लेकिन धर्म के नाम पर मानवता को रौंदते हमलावरों को न तो दया आई और न ही किसी को अपनी करनी पर पछतावा हुआ। गुरुवार रात के दो बजे से लखबीर सिंह के अंग काटने-गोदने शुरू किए गए।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 09:57 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 10:31 PM (IST)
क्रूरता की हदें पार: कुंडली बार्डर पर दिखा निहंगों का निर्मम चेहरा, बर्दाश्त नहीं हुई यातना तो मांगी मौत की भीख
गुरुवार रात के दो बजे से लखबीर सिंह के अंग काटने-गोदने शुरू किए गए। प्रतीकात्मक तस्वीर।

सोनीपत [डीपी आर्य] । पहले हाथ काटा, फिर टांग। तलवार से पेट, पीठ और टांगों पर हमले किए जाते रहे। कभी पैर बांधकर उल्टा लटकाया तो कभी हाथ बांधकर सीधा। ऐसा खौफनाक मंजर कि मौत भी सिहर उठे, लेकिन धर्म के नाम पर मानवता को रौंदते हमलावरों को न तो दया आई और न ही किसी को अपनी करनी पर पछतावा हुआ। गुरुवार रात के दो बजे से लखबीर सिंह के अंग काटने-गोदने शुरू किए गए और सुबह पांच बजे तक यह खौफनाक मंजर चलता रहा।

दर्द और तड़पन की इंतहा में बेबस आंखों से मौत को पुकारता लखबीर बस यही बोल सका-हे दसों गुरु साहिबान, अपने ¨सहों को आदेश दो कि वे मेरी हत्या कर दें। उनको माफ कर देना। कुंडली बार्डर पर जिस प्रकार लखबीर ¨सह की दर्दनाक हत्या की गई, उसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लखबीर ¨सह की चीत्कार को केवल महसूस किया जा सकता है। पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लखबीर कई दिन से निहंगों के साथ रह रहा था। रात में करीब एक बजे कुछ ऐसा हुआ, जिसको धार्मिक ग्रंथ का अपमान माना गया।

उस पर बदसुलूकी का आरोप लगाकर निहंगों ने दो बजे से उसका हाथ काटकर यातनाएं देना शुरू किया। वायरल वीडियो को देखकर सहज ही महसूस किया जा सकता है कि निहंगों का उद्देश्य बेअदबी के आरोपित की हत्या करने तक ही सीमित नहीं था। वे उसको तड़पा-तड़पा कर मार रहे थे। लोग घटना का वीडियो पूरा नहीं देख पा रहे हैं। लेकिन, किसी निहंग मेंे तनिक भी मानवता नहीं दिखी। वायरल वीडियो में निहंग का व्यवहार देखकर ऐसा नहीं लगता कि यह उनका पहला अपराध था।

हाथ-पैर काटकर उल्टा लटकाया वीडियो-एक : हत्या से पहले लखबीर के पैर बांधकर उल्टा लटकाया हुआ है। उसका एक हाथ काटकर अलग कर दिया गया। वह लहूलुहान हालत में चीत्कार कर रो रहा है। नीचे उतारने की गुहार लगा रहा है। दया की भीख मांग रहा है। लेकिन, वहां मौजूद कोई व्यक्ति पसीज नहीं रहा। उसे गालियां दे रहे हैं। एक व्यक्ति मौत तक ऐसे ही लटकाए रहने को कह रहा है। इस 2.24 मिनट के वीडियो में उसका कटा हुआ हाथ और टपकता खून दिख रहा है।

वीडियो-दो : एक कपड़े पर उसे लिटाया हुआ है। हाथ कटा हुआ है और सिर-सीने पर गहने घाव दिख रहे हैं। इस 1.24 मिनट के वीडियो में दर्द से तड़पता लखबीर सिखों के दसों गुरुओं को संबोधित कर अपनी मौत की अपील कर रहा है। वह कहता दिख रहा है कि हे दसों गुरु साहिबान, अपने ¨सहों को आदेश दें कि वह मेरी हत्या कर दें। इसके लिए ¨सहों को माफ कर देना। मैंने गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान किया है।

वीडियो-तीन : लखबीर के हाथ बांधकर बैरिकेड से लटकाया गया है। इस 1.34 मिनट के वीडियो में एक निहंग कह रहा है कि देखो, पापी को लटकाया हुआ है। इसको सजा दी जा रही है। उसके साथ में दिख रहे दूसरे निहंग भी एक स्वर में धार्मिक उद्घोष कर रहे हैं।

वीडियो-4 : पुलिस बैरिकेड पर शव व कटा हुआ हाथ बांधकर युवक को लटकाया हुआ है। कटी हुई टांग को आगे की ओर फैलाया हुआ है। शव के तीन ओर निहंग खड़े हैं। सामने से वीडियो बनाया जा रहा है। इस दो मिनट के वीडियो में निहंग बोल रहे यह पापी है। यह ¨सहों के वेश में आया, पगड़ी भी लगाया। इसमें धार्मिक ग्रंथ का अपमान किया है। इसकी सजा दी जा रही है।

लटकाकर वीडियो वायरल कर दो पुलिस सूत्रों का कहना है कि निहंगों का उद्देश्य लखबीर सिंह की हत्या करने के साथ ही इसके वीडियो को वायरल कर खौफ पैदा करना था। शव को घसीटकर लाने के दौरान एक बुजुर्ग निहंग कह रहा है कि इसको चौराहे पर लटका दो। सबको पता चलना चाहिए कि बेअदबी करने की सजा क्या होती है। सभी पर बहशीपन सवार था। माना जा रहा है कि इनमें से कई ने नशा किया हुआ था।

chat bot
आपका साथी