सोनीपत में गैस कंपनी की पाइपलाइन लीक होने से लगी आग, महिला झुलसी

जीवन नगर में रास्ते में गेल गैस कंपनी की पाइपलाइन लीक हो जाने से घर के अंदर मंदिर में जल रहे दीपक ने आग पकड़ ली। प्रदीप सतीजा ने सिविल लाइन पुलिस को बताया कि वह जीवन नगर के रहने वाले हैं।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:16 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:27 PM (IST)
सोनीपत में गैस कंपनी की पाइपलाइन लीक होने से लगी आग,  महिला झुलसी
गेल गैस कंपनी की पाइपलाइन लीक हो जाने से जीवन नगर में एक घर में आग लग गई।

सोनीपत, जागरण संवाददाता। गेल गैस कंपनी की पाइपलाइन लीक हो जाने से जीवन नगर में एक घर में आग लग गई। इससे घर का सामान जल गया। आग की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला झुलस गई। उसको गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गेल गैस कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पुहंचे और हालात की जानकारी ली।

जीवन नगर में रास्ते में गेल गैस कंपनी की पाइपलाइन लीक हो जाने से घर के अंदर मंदिर में जल रहे दीपक ने आग पकड़ ली। प्रदीप सतीजा ने सिविल लाइन पुलिस को बताया कि वह जीवन नगर के रहने वाले हैं। शुक्रवार रात को करीब साढ़े आठ बजे उनकी माता कांता देवी घर के अंदर बने अपने मंदिर में पूजा कर रही थीं। पूजा के दौरान उन्होंने दीपक जला रखा था। इसी दौरान उनके घर के बाहर रास्ते में गेल गैस कंपनी की लाइपलाइन लीक हो गई। इससे गैस निकलने लगी और वह घर के अंदर मंदिर तक पहुंच गई।

मंदिर में जल रहे दीपक की ज्योति से घर में आग लग गई। इससे मंदिर में पूजा कर रही उनकी बुजुर्ग मां कांता देवी झुलस गई। घर में आग जाने से कीमती सामान जल गया। वह अपने मां को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत के चलते उनको रैफर कर दिया गया। उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस और कंपनी के अधिकारियों को दी। कंपनी के अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया। वह अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी