बहन के घर रह रहे रोहतक के युवक की हत्या, शरीर पर चोट के 19 निशान

रणधीर पांचाल रोहतक के बड़ा थानाक्षेत्र में मोहल्ला हलवाई का निवासी था। आजकल वह बडवासिनी में अपनी बहन संतरा देवी के घर पर रहता था। वह सोनीपत की बत्रा कालोनी में राजसिंह की आरा मशीन पर लकड़ी के तख्त बनाने का काम करता था।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 06:28 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 09:01 PM (IST)
बहन के घर रह रहे रोहतक के युवक की हत्या, शरीर पर चोट के 19 निशान
बडवासिनी गांव में एक प्लाट में पड़ा मिला नंगा शव

सोनीपत [संंजय निधि]। सदर थानाक्षेत्र के बडवासिनी में बहन के घर रह रहे रोहतक के युवक की हत्या कर दी गई। वह रात से गायब था। उसका नंगा शव गांव के एक प्लाट में पड़ा मिला। उसकी बहन ने बेल्ट और डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 19 जगह चोट मारे जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 19 चोट के निशान मिले

रणधीर पांचाल रोहतक के हिसार बाईपास, श्याम कॉलोनी का निवासी था। आजकल वह बडवासिनी में अपनी बहन संतरा देवी के घर पर रहता था। वह सोनीपत की बत्रा कालोनी में राजसिंह की आरा मशीन पर लकड़ी के तख्त बनाने का काम करता था। संतरा देवी ने बताया कि वह शराब पीने का आदि था। वह मंगलवार को दोपहर में घर से आरामशीन पर जाने की बात कहकर निकला था। शाम को संतरा का लड़का उसका खाना लेकर आरा मशीन पर पहुंचा, लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने परिवार के लोगों के साथ उसको देर रात तक तलाश किया, लेकिन कहीं पर पता नहीं चल सका।

शहर में आरा मशीन पर तख्त बनाने का करता था काम

संतरा देवी ने बताया कि सुबह को उसका शव एक प्लाट में पड़ा मिला। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और जगह-जगह चोटों के निशान थे। उसको बेल्ट से पीटा गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका पोस्टटमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 19 जगह पर चोट होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने संतरा देवी की शिकायत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

chat bot
आपका साथी