Murthal's Sukhdev Dhaba: 81 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद सील हुए दिल्ली-NCR के सबसे चर्चित 2 ढाबे

Murthals Sukhdev Dhaba सोनीपत जिला प्रशासन के मुताबिक जब तक संक्रमित मरीजों की कांटैक्ट ट्रेसिंग पूरी नहीं हो जाती तब तक ढाबों को बंद रखा जाएगा।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 04 Sep 2020 05:50 PM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2020 08:40 PM (IST)
Murthal's Sukhdev Dhaba: 81 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद सील हुए दिल्ली-NCR के सबसे चर्चित 2 ढाबे
Murthal's Sukhdev Dhaba: 81 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद सील हुए दिल्ली-NCR के सबसे चर्चित 2 ढाबे

नई दिल्ली/सोनीपत [संजय निधि]। Murthal's Sukhdev Dhaba: हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाई-वे-1 पर बना 'अमरीक सुखदेव ढाबा' अचानक ही चर्चा में आ गया है। 2 दिन पहले बृहस्पतिवार को पराठों के लिए मशहूर मुरथल के दो ढाबों पर कार्यरत 81 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें से 71 कर्मचारी मुरथल के मशहूर अमरीक-सुखदेव ढाबे के हैं, जबकि 10 कर्मचारी गरम-धरम ढाबे के। फिलहाल प्रशासन ने दोनों ढाबों को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों ढाबे अनिश्चितकाल के लिए सील रहेंगे, क्योंकि यहां कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट होना है। इसके लिए प्रशासन ने 15 दिन का समय दिया है। वहीं, अब ढाबों कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने से यहां पराठे खाने वालों की चिंता बढ़ गई है। लोग आपस में फोन पर बात कर एक-दूसरे का हाल-चाल ले रहे हैं। पिछले दो-तीन दिनों में इन ढाबों पर जाने वाले लोग अपने जानकार या चिकित्सकों से संपर्क कर रहे हैं। वे अपना कोरोना टेस्ट कराएं या नहीं, इस बारे में भी जानकारी लेना चाह रहे हैं। ढाबा कर्मचारियों का कोरोना संक्रमित मिलना चिंताजनक है। जब तक संक्रमित मरीजों की कांटैक्ट ट्रेसिंग पूरी नहीं हो जाती तब तक ढाबों को बंद रखा जाएगा।

प्रशासन ने संभाला मोर्चा

श्यामलाल पूनिया (उपायुक्त, सोनीपत) का कहना है कि निर्धारित नियमानुसार ही ढाबों को खोलने की अनुमति दी गई थी। समय-समय पर अधिकारी ढाबों की जांच करते रहे हैं। निर्धारित नियमों की अनुपालना सही प्रकार से नहीं की गई, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रशासन पूर्ण रूप से मुस्तैद है। हर प्रकार की स्थिति से निपटने की तैयारियां की गईं हैं। जन सहयोग भी अपेक्षित है।

Murthal's Sukhdev Dhaba & Garam Dharam Dhaba: कई राज्यों से आए सैकड़ों लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग जारी, आपको करना होगा ये काम

शुरू हुआ संक्रमित मरीजों के कांटैक्ट ट्रेसिंग का काम

वहीं, एसडीएम विजय सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों के कांटैक्ट ट्रेसिंग का काम चल रहा है। पूरी सूची तैयार की जा रही है। सभी की पहचान होने तक दोनों ढाबे सील रहेंगे। इसके अलावा सभी ढाबा संचालकों को अनिवार्य रूप से अपने कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ढाबे पर बाहर से काम करने के लिए आने वालों का भी पहले कोरोना टेस्ट कराने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पिछले एक सप्ताह से यहां कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच कर रही है। अब इसमें भी तेजी लाई जाएगी।

एसडीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले ढाबों का निरीक्षण भी किया गया था और सभी को कोरोना से बचाव के लिए जारी शारीरिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर के प्रयोग आदि दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने को कहा गया था। इसकी भी लगातार जांच की जाएगी और यदि कहीं भी ये नियम टूटते मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ढाबे सील भी किए जा सकते हैं।

यहां पर बता दें कि मुरथल में 'अमरीक सुखदेव ढाबा' के करीब ही एक्टर धर्मेंद्र के नाम पर गरम-धरम ढाबा भी है और दोनों पर खूब भीड़ होती है। इन दोनों ढाबों के अलावा यहां पर दर्जनभर ढाबे और भी हैं। कुल मिलाकर यहां पर हर बजट में पराठों के साथ हर तरह का व्यजंन मिलता है। 24 घंटे, 30 दिन और सालभर चलने वाला यह ढाबा अपनी कई विशेषताओं के लिए मशहूर है। हालांकि, फिलहाल यह कोरोना वायरस संक्रमण के लिए चर्चा में है, क्योंकि यहां पर कार्यरत 71 से अधिक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके चलते फिलहाल इसे सील कर दिया गया है। यहां पर तेजी से सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है। लोग उम्मीद कर रहे हैं, जल्द ही यह फिर लोगों के लिए खुलेगा।

गौरतलब है कि 'अमरीक सुखदेव ढाबा' ​पर सामान्य तौर पर 5000-8000 लोग रोजाना पराठा खाने आते हैं। यह ढाबा 24 घंटे चलता है, इसलिए यहां पर कभी भीड़ कम नहीं होती। शाम को ज्यादा होती है। कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में भी फिलहाल रोजाना 2000 से अधिक लोग पराठा खाने के लिए यहां पर आ रहे हैं। वहीं, धर्मेंद्र के नाम पर खोले गए गरम-धरम ढाबे पर कोरोना काल में 500 से अधिक रोजाना पराठा खाने आ रहे थे।

यह भी देखें: मुरथल: सुखदेव ढाबा के 65 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, कई राज्यों से लोग आते हैं यहां खाने

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी