सोनीपत के मोहाना में प्रापर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या, आरोपित फरार

मोहाना थानाक्षेत्र के गांव किलोहड़द के रहने वाले प्रापर्टी डीलर अतेंद्र को गोलियों से भूनकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 10:33 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 11:09 AM (IST)
सोनीपत के मोहाना में प्रापर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या, आरोपित फरार
मृतक की मां सरीता ने दो महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सोनीपत [डीपी आर्य]। मोहाना थानाक्षेत्र के गांव किलोहड़द के रहने वाले प्रापर्टी डीलर अतेंद्र को गोलियों से भूनकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक पर हत्या व जानलेवा हमलों के छह से मामले दर्ज है। वह जेल तोड़ड़कर भागने के मामले का मुख्य आरोपित रहा है। मृतक शातिर अपराधी था।

सरीता ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि उसका इकलौता बेटी अतेंद्र उर्फ चुन्नू 31 साल का था। वह प्रापर्टी डीलर था। उसने गोहाना में अपना प्रापर्टी डीलिंग का आफिस खोला हुआ था। वह 20 नवंबर की सुबह अपने प्रापर्टी डीलिंग के आफिस पर गया था।

अतेंद्र बताया था कि मुंडलाना का रहने वाला दिनेश गौर गुमड़ का रहने वाला संदीप उर्फ काना उसको मारने की बात कह रहे हैं। अतेंद्र शाम को गोहाना से अपने आफिस से वापिस किलोहड़द के लिए चला था। जब वह मोहाना बस अड्डे पर पहुंचा तो एक कार में सवार चार युवकों ने उसको घेर लिया और गाेलियां मारनी शुरू कर दीं। अतेेंद्र को करीब पांच गोली मारकर हमलावर भाग गए। घायल अतेंद्र को तत्काल स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसको पीजीआइ खानपुर रैफर कर दिया गया।

पीजीआइ में चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मोहाना थाना पुलिस ने बताया कि सरीता ने अपने बेटे अतेंद्र की हत्या में दिनेश निवासी मुंडलाना, मुकेेश कैरा, सीतादेवी, ओमा, अंकित व संदीप उर्फ काना के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पीजीआइ में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मृतक अतेंद्र शातिर अपराधी थी। वह पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में वांछित रह चुका है। उस पर हत्या व अन्य संगीन मामलों के छह से ज्यादा मामले दर्ज है। वह जेल तोड़कर भागने की घटना का मुख्य आरोपित रहा है। पुलिस सभी पक्षों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी