पारुल दहिया ने कैंसर पीड़िताओं के लिए दान किए अपने बाल

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका व योग शिक्षिका पारुल दहिया ने कैंसर पीड़ित महिलाओं के लिए अपने केश दान किए हैं। पारुल दहिया व उनके पति कमांडो आशीष दहिया समाजसेवा को समर्पित हैं। आशीष दहिया अब तक 102 बार रक्तदान कर चुके हैं वहीं पारुल दहिया 13 बार रक्तदान कर चुकी हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:24 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:24 PM (IST)
पारुल दहिया ने कैंसर पीड़िताओं के लिए दान किए अपने बाल
पति ने कैंसर पीड़िताओं के लिए विग बनाने वाली हेयर क्राउन संस्था के बारे में बताया था

खरखौदा, संवाद सहयोगी। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका व योग शिक्षिका पारुल दहिया ने कैंसर पीड़ित महिलाओं के लिए अपने केश दान किए हैं। पारुल दहिया से पहले पलक गर्ग भी अपने केश दान कर चुकी हैं। पारुल दहिया ने बताया कि उनके पति कमांडो आशीष दहिया ने उन्हें बताया था कि उनके साथी व हरियाणवी कलाकार बिंदर दनोदा ने बताया कि कैंसर से पीड़ित महिलाओं के सिर के बाल गिर जाने पर तमिलनाडु की एक संस्था उनके लिए विग बनाती है।

जरूरतमंद की सेवा के लिए उठाया कदम

पारुल ने तभी मन बना लिया था कि वह अपने केश दान कर किसी जरूरतमंद के काम आएंगी। इसके बाद उन्होंने संस्था से संपर्क किया और केश दान करने की इच्छा जाहिर की। तमिलनाडु की संस्था हेयर क्राउन के पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि उन्हें 14 इंच से लंबे बाल चाहिए। इसके बाद पारुल हेयर सैलून पर गई और अपने बाल कटवाकर उन्हें कोरियर के माध्यम से संस्था को भेजा दिया।

पत्नी-पत्नी की जोड़ी है समाज सेवा को समर्पित

पारुल दहिया व उनके पति कमांडो आशीष दहिया समाजसेवा को समर्पित हैं। आशीष दहिया अब तक 102 बार रक्तदान कर चुके हैं, वहीं पारुल दहिया 13 बार रक्तदान कर चुकी हैं। रक्तदान करवाने के लिए दोनों मुहिम चला रहे हैं, उनकी टीम में कई राज्यों से लोग जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही पर्यावरण बचाने को पौधारोपण भी करते हैं। पारुल दहिया का कहना है कि वह अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी।

इन संस्थाओं से जुड़ी हैं पारुल दहिया

(1) आजीवन सदस्य इंडियन रेड क्रास सोसायटी

(2) सदस्या ऋषि मिशन ट्रस्ट (3)

राष्ट्रीय प्रोमोटर रक्तदान, योग, पर्यावरण संरक्षण व हरियाणा प्रेदश सचिव हिन्दू वेलफेयर फाउंडेशन,

(4) हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा भारत युवा साथ ट्रस्ट,

(5) संस्थापक सदस्य आर्यव्रत नारीशक्ति

(6) सदस्या मानवाधिकार संरक्षण संघ

(7) सदस्या नेहरू युवा स्पोर्ट्स क्लब

(8) परसुराम सेवा समिति हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष महिला संघ

chat bot
आपका साथी