Sonipat Crime News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर 11वीं की छात्रा की आंखों में डाला कांच व केमिकल

छेड़छाड़ का विरोध करने पर कक्षा 11वीं की छात्रा की आंखों में केमिकल और कांच के पाउडर डालने का मामला सामने आया है। छात्रा दिन में घर पर अकेली रहती थी उसकी मां दिल्ली एयरपोर्ट पर नौकरी करती है। कुछ युवक दो सप्ताह से छात्रा को परेशान कर रहे थे।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 06:21 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 07:20 PM (IST)
Sonipat Crime News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर 11वीं की छात्रा की आंखों में डाला कांच व केमिकल
पीजीआइ, रोहतक और फिर वहां से दिल्ली रेफर किया गया है।

सोनीपत, जागरण संवाददाता। छेड़छाड़ का विरोध करने पर कक्षा 11वीं की छात्रा की आंखों में केमिकल और कांच के पाउडर डालने का मामला सामने आया है। छात्रा दिन में घर पर अकेली रहती थी, उसकी मां दिल्ली में  नौकरी करती है। आरोप है कि कुछ युवक दो सप्ताह से छात्रा को परेशान कर रहे थे। इसकी शिकायत दो बार पुलिस से की गई थी। इसी खुन्नस में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। छात्रा को पहले नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से पीजीआइ, रोहतक और फिर वहां से दिल्ली रेफर किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थानाक्षेत्र की कालोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करती है। उसकी बेटी कक्षा 11वीं की छात्रा है। दिन में वह अपने चचेरे भाई-बहनों के साथ घर पर अकेली रहती है। उसका आरोप है कि छात्रा को विक्की, सत्यम, सागर आदि युवक करीब दो सप्ताह से परेशान कर रहे थे। रास्ते में उससे छेड़छाड़ करते थे। छात्रा ने यह बात उसे बताई थी। इसके बाद उन्होंने ओल्ड सिटी चौकी पुलिस से इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। छात्रा की मां ने बताया कि छह नवंबर की दोपहर में वह पड़ोस में एक परिवार के पास गई हुई थी।

इसी दौरान उक्त आरोपित युवक घर में घुस गए और छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर उसकी आंखों में पाउडर डाल दिया। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह भागकर घर आई तो आरोपित युवक उसके साथ भी हाथापाई कर भाग गए। आसपास के लोग छात्रा को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे, जहां से छात्रा को पीजीआइ, रोहतक रेफर कर दिया गया। छात्रा की मां ने बताया कि उसकी आंखों में कांच के पाउडर और खुजली वाला केमिकल डाला गया है। पुलिस ने मारपीट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में गंगाराम, सुनील, विक्की, सत्यम, सागर और एक महिला बबीता को नामजद किया गया है।

छात्रा ने आंखों में कुछ डालने के बयान दिए हैं। फिलहाल मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। चिकित्सक की रिपोर्ट में जो भी आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। छात्रा ने छेड़छाड़ की जानकारी नहीं दी थी। उससे एक बार फिर जानकारी ली जाएगी। नामजद आरोपितों की तलाश की जा रही है। एएसआइ चांद सिंह, प्रभारी, पुलिस चौकी ओल्ड सिटी।

chat bot
आपका साथी