Sonipat News: शादी-समरोह में युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक लड़की समेत 2 सगे भाई घायल

महिला के बेटे ने संगीत कार्यक्रम में देरी से आने पर उसकी मां को टोकने वाली महिला के दो बेटों व पड़ोस की एक लड़की को गोली मार दी। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 11:23 AM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 11:23 AM (IST)
Sonipat News: शादी-समरोह में युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक लड़की समेत 2 सगे भाई घायल
युवकी के फायरिंग करने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

सोनीपत [संजय निधि]। दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत जिले में शादी-समारोह के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई, जिससे हड़कंप मचा हुआ है। सोनीपत के गोपालपुर में एक शादी के कार्यक्रम में उस दौरान भंग पड गया, जब संगीत कार्यक्रम में देरी से आने को लेकर एक महिला को टोक दिया गया और उसने अपने घर जाकर अपने बेटे को ये बातें बताई। आवेश में आकर महिला के बेटे ने संगीत कार्यक्रम में देरी से आने पर उसकी मां को टोकने वाली महिला के दो बेटों व पड़ोस की एक लड़की को गोली मार दी। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और घायल संदीप की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोपालपुर निवासी संदीप का कहना है कि उसके चाचा के घर रविवार को शादी है, इसलिए शुक्रवार को इन्होंने बान (परिवार व पड़ोस के लिए खाने व महिला संगीत का आयोजन) दिया था। इस दौरान पड़ोस की एक महिला कैलाश जब कार्यक्रम में देरी से आई तो उसकी मां ने उसे देरी से आने को लेकर टोक दिया। जिस पर उक्त महिला नाराज हो गई और वापिस अपने घर चली गई।

संदीप का कहना है कि कुछ देर बाद उक्त महिला अपने बेटे रवि को लेकर आई जोकि उन्हें गालियां देने लगा। ऐसे में जब उन्होंने उसे ऐसा करने से रोका तो रवि ने पिस्तौल निकाली और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शूरू कर दी। इनमें से एक गोली उसे गर्दन के पास छू कर निकल गई, जबकि उसके भाई के पैर में गोली लगने के साथ ही संगीत में आई पड़ोस की एक लड़की के पैर में भी गोली जा लगी। अफरातफरी के माहौल के बीच रवि वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने संदीप के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी