Farmers Protest: किसान आंदोलन के 9 महीने पूरे होने पर कुंडली बार्डर जमा होंगे प्रदर्शनकारी, जानें क्या है प्लान

Farmers Protest अधिवेशन में नए कृषि कानूनों व एमएसपी पर कानूनी गारंटी समेत आंदोलन को तेज करने पर चर्चा की जाएगी। अधिवेशन में देशभर से करीब 1500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। अधिवेशन का उद्घाटन मोर्चा के सदस्य बलबीर राजेवाल करेंगे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 09:46 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 05:45 AM (IST)
Farmers Protest: किसान आंदोलन के 9 महीने पूरे होने पर कुंडली बार्डर जमा होंगे प्रदर्शनकारी, जानें क्या है प्लान
Farmers Protest: कुंडली बार्डर पर 26 और 27 अगस्त को जुटेंगे 1500 प्रतिनिधि

सोनीपत, जागरण संवाददाता। Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा 26 और 27 अगस्त को कृषि कानून विरोधी आंदोलन के नौ महीने पूरे होने पर कुंडली बार्डर पर अखिल भारतीय अधिवेशन का आयोजन करेगा। अधिवेशन में नए कृषि कानूनों व एमएसपी पर कानूनी गारंटी समेत आंदोलन को तेज करने पर चर्चा की जाएगी। अधिवेशन में देशभर से करीब 1500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। अधिवेशन का उद्घाटन मोर्चा के सदस्य बलबीर राजेवाल करेंगे।

पांच सत्रों में आयोजित होगा अधिवेशन

आयोजन समिति के संयोजक आशीष मित्तल ने बताया कि अधिवेशन पांच सत्रों में आयोजित होगा। 26 अगस्त को तीन सत्र होंगे। सुबह 10:00 से 1:00 बजे तक, 2:00 से 3:30 बजे तक और 3.45 बजे से 6 बजे तक होंगे। 27 अगस्त को 2 सत्र होंगे। सुबह 9:30 से 12:00 बजे तक और अंतिम समापन सत्र, दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक होगा। अखिल भारतीय अधिवेशन कुंडली बार्डर मंच पर होगा।

सम्मेलन में कुछ प्रस्तावों पर होगी चर्चा

सम्मेलन में कई अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। इनमें तीन लेबर कोड, मनरेगा, ईंधन व खाद के दाम में तीव्र वृद्धि, महिलाओं पर हमले, शिक्षा का निजीकरण, राशन व्यवस्था पर हमले, आदिवासियों का विस्थापन और वन संरक्षण कानून, छोटे दुकानदारों के धंधे पर हमले, भूमि अधिकरण व भूमि का अधिकार, जनवादी अधिकारों का पर किए जा रहे हमले शामिल हैं।

इन्हें किया गया शामिल

आयोजन समिति के संयोजक आशीष मित्तल के अलावा डाल अशोक धागे, बल्देव सिंह निहालगढ़, प्रेम सिंह गहलावत, जगजीत सिंह डल्लेवाल, बलबीर सिंह राजेवाल, हरमीत सिंह कादियान, प्रेम सिंह भंगु, केवी बिजू, हरपाल सिंह, डा. सतनाम सिंह अजनाला, धर्मेंद्र मलिक, सत्यवान, अविक साहा, करंजीत शेरों व जगमोहन सिंह को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। बता दें कि किसानों का आंदोलन दिल्ली के बाॅर्डरों पर जारी है। सरकार से मांग कर रहे हैं कि नए कृषि कानून को रद किया जाए वहीं सरकार ने यह साफ कर दिया है कि इसमें सुधार किया जा सकता है लेकिन इस रद नहीं किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी