कृषि कानून विरोधी आंदोलन में शामिल होने आए दो लोगों की मौत

कृषि कानून विरोधी आंदोलन में शामिल होने आए दो लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। कुंडली बार्डर पर टेंट में मृत मिले एक व्यक्ति के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजनों को सौंप दिया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 08:36 PM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 08:36 PM (IST)
कृषि कानून विरोधी आंदोलन में शामिल होने आए दो लोगों की मौत
कृषि कानून विरोधी आंदोलन में शामिल होने आए दो लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

सोनीपत [संजय निधि]। कृषि कानून विरोधी आंदोलन में शामिल होने आए दो लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। कुंडली बार्डर पर टेंट में मृत मिले एक व्यक्ति के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजनों को सौंप दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं का कहना है कि धरने में शामिल एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है। पुलिस दूसरे व्यक्ति की मौत की जानकारी होने से इंकार कर रही है।

पंजाब के मोगा क्षेत्र के गांव रोड के रहने वाले दर्शन सिंह (71) 26 नवंबर, 2020 से कुंडली बार्डर पर जारी आंदोलन में शामिल थे। मंगलवार को दर्शन सिंह अपने टेंट में मृत मिले। उसके साथियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने सामान्य अस्पताल से एम्बुलेंस बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके स्वजनों को सौंप दिया। उसके साथियों ने बताया कि दर्शन सिंह को शुगर व बीपी की शिकायत की थी। वह रात को ठीक थे। सुबह करीब 10 बजे वे टेंट में मृत मिले। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं का कहना है कि धरना में शामिल होने आए पंजाब के तरनतारन के बुजुर्ग धर्म सिंह की भी मौत हो गई। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

chat bot
आपका साथी