Sonipat Crime News: जीजा पर लगा युवक को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप, पीजीआइ किया गया रेफर

Sonipat Crime News दिल्ली से सटे सोनीपत शहर थानाक्षेत्र में युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आग लगाने का आरोप युवक ने अपने ही जीजा पर लगाया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 11:04 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 11:33 AM (IST)
Sonipat Crime News: जीजा पर लगा युवक को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप, पीजीआइ किया गया रेफर
Sonipat Crime News: जीजा पर लगा युवक को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप, पीटीआइ किया गया रेफर

सोनीपत [डीपी आर्य]। दिल्ली से सटे सोनीपत शहर थानाक्षेत्र में युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आग लगाने का आरोप युवक ने अपने ही जीजा पर लगाया है। पुलिस ने युवक के बयानों के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। झुलसे युवक को गंभीर हालत में सिविल हास्पिटल से पीजीआइ रैफर कर दिया गया है। वारदात का कारण पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जोगेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना ने पुलिस को बताया कि वह जानवरों का फार्म चलाता है। वह दहिया कालोनी में रहता है। बुधवार शाम को वह अपने दोस्त के घर पर गया था। वहां से रात में वापस लौट रहा था। रात में करीब 11 बजे रास्ते में उसका जीजा कुलदीप मिला।

कुलदीप पानीपत के गांव चिरस्मी का रहने वाला है। उससे कई साल पहले झगड़ा हो गया था। तब से उसकी जीजा के साथ बातचीत नहीं थी। उसके जीजा कुलदीप ने सामने बाइक लगाकर उसको रोक लिया। उसने इस तरह रात में रोकने का कारण पूछा। इसी दौरान एक अन्य बाइक पर दो लोग वहां पर पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक के हाथ में बोतल थी। तभी उसने जोगेंद्र के ऊपर बोतल खोलकर पेट्रोल डाल दिया। तभी दूसरे ने माचिस से उसको आग लगा दी। वह चिल्लाता हुआ अपने घर की ओर दौड़ा और आरोपित वहां से भाग गए। घर पर पहुंचने पर लोगों ने उसके ऊपर पानी डालकर आग बुझाई और उसको रिक्सा में लेकर सिविल हास्पिटल में पहुंचे। वहां से रात में ही उसको पीजीआइ रोहतक रैफर कर दिया गया है।

उधर, सिटी थाना के एसएचओ सवित कुमार ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जाेगेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। वह 70 प्रतिशत से ज्यादा जल गया है। वहीं जोगेंद्र के छाेटे भाई अनिल कुमार ने बताया कि वह घर से करीब 15 दिन से गायब था। वह उसको लगातार तलाश कर रहे थे। रात में वह जलता हुआ घर पर पहुंचा था। अभी हादसे के कारणों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी