भारत बंद पर संयुक्त मोर्चा के लिए बुरी खबर, पंजाब के किसान की सिंघु बार्डर पर मौत

पंजाब के किसान बघेर राम सोमवार सुबह अपने टेंट में मृत मिले। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 01:26 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 01:26 PM (IST)
भारत बंद पर संयुक्त मोर्चा के लिए बुरी खबर, पंजाब के किसान की सिंघु बार्डर पर मौत
भारत बंद पर संयुक्त मोर्चा के लिए बुरी खबर, पंजाब के किसान की सिंघु बार्डर पर मौत

नई दिल्ली/सोनीपत [संजय निधि]। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में जारी भारत बंद के लिए सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के लिए एक बुरी खबर भी आई। सिंघु बार्डर पर धरना प्रदर्शन में शामिल पंजाब के जालंधर निवासी किसान बघेर राम की सोमवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बघेर राम सोमवार सुबह अपने टेंट में मृत मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल हर्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।

गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार सुबह 6 बजे से भारत बंद जारी है। सोनीपत  अनाजमंडी एसोसिएशन ने भारत बंद को पूरा समर्थन दिया है। मंडी एसोसिएशन प्रधान नरेश दहिया का कहना है किसान-कामगार बंद में हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही मंडी में फसल की खरीद नहीं होगी। इसके साथ ही सोमवार की सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग के झरोठी टोल प्लाजा पर जाम लगाया जा रहा है। जहां से सिर्फ आपात सेवाओं के वाहनों को ही आने-जाने दिया जाएगा। वहीं सोनीपत सब्जीमंडी भी बंद रहेगी।

chat bot
आपका साथी