Kisan Andolan: दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पंजाब के प्रदर्शनकारी किसान की मौत

Kisan Andolan तीनों केंद्रीय कृषि कानून विरोधी प्रदर्शन में सिंघु बार्डर पर पिछले कई महीनों से रह रहे एक 95 वर्षीय बुजुर्ग निहंग की मौत हो गई। उनकी पहचान सोहन सिंह पुत्र गंडा सिंह के रूप में हुई है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 11:25 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 11:49 AM (IST)
Kisan Andolan: दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पंजाब के प्रदर्शनकारी किसान की मौत
Kisan Andolan: दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पंजाब के प्रदर्शनकारी किसान की मौत

नई दिल्ली/सोनीपत, जागरण संवाददाता। दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर (कुंडली बार्डर) पर जारी किसानों के प्रदर्शन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kisan Morcha) के लिए बुरी खबर आ रही है। तीनों केंद्रीय कृषि कानून विरोधी प्रदर्शन में सिंघु बार्डर पर पिछले कई महीनों से रह रहे एक 95 वर्षीय बुजुर्ग निहंग की मौत हो गई। उनकी पहचान सोहन सिंह पुत्र गंडा सिंह के रूप में हुई है। सोहन सिंह पंजाब के गुरदासपुर जिला के गांव मरीदके के रहने वाले थे। वहीं, सूचना मिलने पर थाना कुंडली पुलिस ने मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि सोहन सिंह कैंसर की बीमारी से भी जूझ रहे थे। वे जत्थेदार बलविंदर सिंह के साथ शिरोमणि अकाली पंथ निखर खालसा उड़ना दल में पिछले 20 वर्षों से शामिल थे और इसी साल फरवरी में कृषि विरोधी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कुंडली बार्डर पर आए थे। तब से वे यहीं रह रहे थे।

chat bot
आपका साथी