Murthal, Dhaba Coronavirus: गोहाना के कांग्रेसी विधायक और 4 ढाबों के 12 कर्मियों समेत 153 लोग संक्रमित

Murthal Dhaba Coronavirus सोमवार को गोहाना के कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक और जीटी रोड किनारे के चार ढाबों के 12 कर्मचारियों सहित 153 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 10:04 AM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 10:04 AM (IST)
Murthal, Dhaba Coronavirus: गोहाना के कांग्रेसी विधायक और 4 ढाबों के 12 कर्मियों समेत 153 लोग संक्रमित
Murthal, Dhaba Coronavirus: गोहाना के कांग्रेसी विधायक और 4 ढाबों के 12 कर्मियों समेत 153 लोग संक्रमित

सोनीपत, जागरण संवाददाता। Murthal, Dhaba Coronavirus: दिल्ली से सटे सोनीपत जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार जा रहा है, जिसके सामने प्रशासन भी लाचार दिख रहा है। हालात यह हैं कि प्रशासन के अथक प्रयास के बावजूद संक्रमण पर रोकथाम की बजाय कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रहा है। लोगों की लापरवाही भी संक्रमण बढ़ने का मुख्य कारण बन रही है। सोमवार को गोहाना के कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक और जीटी रोड किनारे के चार ढाबों के 12 कर्मचारियों सहित 153 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई, जबकि 56 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। सोनीपत जिले में कोरोना संक्रमण की शुरुआत काफी धीमी थी। लॉकडाउन में भी कोरोना के मरीज सामान्य ही थी, लेकिन जब से अनलॉक हुआ तब से संक्रमितों की संख्या भी बढ़ती गई। अब तो हालात यह हैं कि हर रोज एक सौ से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को मिले नए 153 मामलों से कुल संक्रमितों की संख्या 5509 हो गई है। इनमें से 4246 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अभी तक 42 की मौत हुई है। फिलहाल जिले में एक्टिव केस 1221 हैं।

बढ़मलिक गांव में सबसे अधिक 18 मरीज मिले

नए मरीजों में महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक 18 मरीज गांव बढ़मलिक में मिले हैं। साथ ही झिलमिल ढाबा, पहलवान ढाबे पर पांच, आहूजा ढाबा, कुबेर होटल में तीन, वर्धमान कॉलोनी, ग्लोबल सिटी, सीआपीएफ कैंप, कबीरपुर, प्रगति नगर, कुंडली, सेक्टर-23, आठ मरला, पटेल नगर, नंदवानी नगर, कबीरपुर, टीडीआइ सिटी में दो, शहजादपुर, गढ़ी उजाले खां, इंद्रगढ़ी गोहाना में चार, फाजिलपुर में पांच, मातंड में तीन, पुरानी अनाजमंडी गोहाना में पांच, सराय नामदारखां में छह समेत गोहाना क्षेत्र में 40 से अधिक मरीज मिले हैं। इनके अलावा अन्य मरीज भी अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। वहीं, जिन 56 संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने पर कोविड अस्पतालों से छुट्टी मिली हैं वे भी अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। इन मरीजों को फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहना होगा।

25 ढाबों पर लिए 909 सैंपल

मुरथल के ढाबा कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर उपायुक्त ने सभी ढाबा कर्मचारियों की जांच के निर्देश दिए थे। उपायुक्त के अनुसार अब तक 25 ढाबों के 909 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं। अमरीक-सुखदेव व गरम-धरम ढाबा के अब अलावा अन्य ढाबों पर भी कर्मचारी संक्रमित मिलने लगे हैं। दूसरी तरफ, प्रशासन की ओर से अब तक जिले में 99 हजार 434 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 5509 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 92 हजार 692 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। संक्रमित मरीजों को विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।  

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी