पिता ने गाय को धारदार हथियार से घायल किया, बेटे ने भेजवा दिया जेल

गांव कामी में एक व्यक्ति ने अपनी पालतू गाय पर धारदार हथियार से वार कर दिए। इससे गाय कई जगह से कट गई और लहूलुहान हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 04:02 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:02 PM (IST)
पिता ने गाय को धारदार हथियार से घायल किया, बेटे ने भेजवा दिया जेल
पिता ने गाय को धारदार हथियार से घायल किया, बेटे ने भेजवा दिया जेल

जागरण संवाददाता, सोनीपत: गांव कामी में एक व्यक्ति ने अपनी पालतू गाय पर धारदार हथियार से वार कर दिए। इससे गाय कई जगह से कट गई और लहूलुहान हो गई। गाय को घायल कर आरोपित फरार हो गया। आरोपित के बेटे को सुबह को गाय के घायल होने की जानकारी मिली। उसने पुलिस को सूचना दी और गाय का उपचार शुरू कराया। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अनिलेश कुमार ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह कामी गांव का रहने वाला है और पशुपालन करता है। शाम को वह रात को करीब नौ बजे अपनी गायों को चारा-पानी देकर घर आ गया था। पशुशाला में गायों की देखभाल के लिए अपने पिता संतराम को छोड़ दिया था। संतराम रोजाना रात को पशुशाला में ही रहता था। अनिलेश ने बताया कि सुबह को जब वह गायों का चारा-पानी करने पशुशाला में गया तो वहां पर एक गाय घायल थी। उसके शरीर पर कई जगह गहरे घाव थे। उस पर किसी धारदार हथियार से वार किए गए थे। पशुशाला में रखा हुआ लोहे का फावड़ा भी खून से सना हुआ था। अनिलेश ने बताया कि उसे पता चला कि गाय को उसके पिता संतराम ने ही घायल किया है। पुलिस ने संतराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घायल गाय का उपचार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी