डिफाल्टर उपभोक्ताओं से पानी के बिल वसूलने की तैयारी

जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा डिफाल्टर उपभोक्ताओं के साथ सख्ती से पेश आएगा। विभाग ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं से पानी के बिल वसूलने की तैयारी कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:19 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:19 PM (IST)
डिफाल्टर उपभोक्ताओं से पानी के बिल वसूलने की तैयारी
डिफाल्टर उपभोक्ताओं से पानी के बिल वसूलने की तैयारी

संवाद सहयोगी, गोहाना : जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा डिफाल्टर उपभोक्ताओं के साथ सख्ती से पेश आएगा। विभाग ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं से पानी के बिल वसूलने की तैयारी कर रहा है। बिल वसूली के लिए सक्षम युवाओं की टीम बनाई गई है। सक्षम युवा प्रत्येक वार्ड जाएंगे और डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बिल भरने के लिए प्रेरित करेंगे। सक्षम युवा डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस भी जारी करेंगे।

एसडीओ सर्वजीत सिंह ने बताया कि शहर में लोगों को पेयजल सप्लाई देने के लिए दो जलघर बना रखे हैं। दोनों जलघरों से विभाग प्रतिदिन करीब 250 लाख लीटर पेयजल की सप्लाई देता है। पानी सप्लाई के बदले उपभोक्ताओं को बिल भेजा जाता है। शहरी क्षेत्र में डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर करीब तीन करोड़ रुपये बकाया है। बकाया वसूली के लिए स्पेशल अभियान शुरू किया है। यह अभियान सक्षम युवाओं के माध्यम से चलाया गया है। बिल वसूली के लिए सक्षम युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। सक्षम युवाओं की तीन टीम बनाई गई हैं। बिल वसूली के लिए सक्षम युवाओं को फील्ड में उतारा जाएगा। सक्षम युवा डिफाल्टर उपभोक्ताओं को पानी का बिल भरने के लिए तैयार करेंगे और उपभोक्ताओं को पानी का बिल भरने के फायदों से अवगत कराएंगे। लोगों तक शुद्ध जल पहुंचाने में सरकार के काफी पैसे खर्च होते हैं। उपभोक्ताओं के बिल के पैसों से लोगों को शुद्ध जल मुहैया कराया जाता है। सबको शुद्ध पानी मुहैया कराया जा सके इसके लिए सभी को समय पर बिल भरने चाहिए।

युवा सक्षम लोगों को जल संरक्षण के लिए भी करेंगे जागरूक

सक्षम युवा बिल वसूली के साथ-साथ लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक भी करेंगे। जल संरक्षण के लिए जागरूक होना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध जल की कमी न हो सके। जल है तो कल है। इसी विषय को लेकर युवा सक्षम लोगों को जागरूक करेंगे।

शहरी क्षेत्र में बिल वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान में मुख्य रूप से सक्षम युवाओं की भागीदारी रहेगी। सक्षम युवा वार्ड वाइज घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं को बिल भरने के लिए प्रेरित करेंगे और साथ में जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। जल अनमोल है इसका संरक्षण करना चाहिए।

-विक्रम सिंह मोर, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, गोहाना

chat bot
आपका साथी