जन्मदिवस को किया पर्यावरण के नाम, रोपे पौधे

गांव मटिडू निवासी नीतिश कुमार ने बुधवार को अपना जन्मदिवस मनाते हुए इसे पर्यावरण के नाम किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 04:55 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:11 PM (IST)
जन्मदिवस को किया पर्यावरण के नाम, रोपे पौधे
जन्मदिवस को किया पर्यावरण के नाम, रोपे पौधे

संवाद सहयोगी, खरखौदा : गांव मटिडू निवासी नीतिश कुमार ने बुधवार को अपना जन्मदिवस मनाते हुए इसे पर्यावरण के नाम किया। इस अवसर पर गांव के सार्वजनिक स्थानों पर अपने मित्रों के साथ मिलकर नीतिश ने बरगद के पौधे रोपे व उनके संरक्षण का भी बीड़ा उठाया गया।

उसे जन्मदिवस की बधाई देने व पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी दर्ज करने के लिए पर्यावरण प्रेमी देवेंद्र सूरा, रक्तवीर ब्लड कमांडो के नाम से विख्यात आशीष दहिया, भाजपा नेता तीर्थ राणा भी पहुंचे। वहां मौजूद युवाओं से इसी प्रकार से अपना जन्मदिन मनाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर अंकित, उत्तम, अजय, संदीप, सचिन, दीपांशु, दीपक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी