ससुर की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित का भांजा गिरफ्तार

दामाद ने नौ अक्टूबर को अपने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 04:55 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 04:55 PM (IST)
ससुर की गोली मारकर हत्या करने के 
आरोपित का भांजा गिरफ्तार
ससुर की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित का भांजा गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, खरखौदा : गांव थाना कलां स्थित ससुराल में आए दामाद ने नौ अक्टूबर को अपने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित सागर दामाद संजीव का भांजा है, जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद चार दिन की रिमांड पर भेजा गया है।

गांव थाना कलां के हर्ष ने 10 अक्टूबर को शिकायत दी थी कि उन्होंने अपनी बहन सीमा की शादी सात वर्ष पहले ककरोला, दिल्ली के संजीव के साथ की थी। ससुराल पक्ष जहां सीमा को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। नौ अक्टूबर को उनका बहनोई संजीव सीमा को अपने साथ लेकर थाना कलां उनके घर आया था। संजीव ने उनसे पैसों की मांग की तो उसके पिता रमेश ने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही और कहीं से पैसों का इंतजाम करने का आश्वासन दिया। रात को संजीव उसके पिता रमेश के साथ कमरे में बैठा हुआ था। हर्ष का कहना है कि देर रात संजीव की मां, बीरो, बहन गीता, कविता व भांजे सागर, चिटू, व लवजीत उनके घर पहुंच गए। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही संजीव ने अपने घरवालों के कहने पर उसके पिता को बेड पर गिराकर सिर में गोली मार दी। पड़ोसियों के आ जाने पर आरोपित धमकी देकर मौके से फरार हो गए। वे अपने पिता को इलाज के लिए पीजीआइ, रोहतक ले रहे थे लेकिन रास्ते में उसके पिता ने दम तोड़ दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने संजीव के भांजे खुर्मपुर, हाल ककरोला के सागर को गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी