52 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

गांव भदाना में ऋषि जन चेतना समिति नायक मुंशीराम सेवा संगठन व ग्रामवासियों के सहयोग से वीर चक्र विजेता शहीद नायक मुंशीराम की 60वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 04:17 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 04:17 PM (IST)
52 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
52 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, खरखौदा : गांव भदाना में ऋषि जन चेतना समिति, नायक मुंशीराम सेवा संगठन व ग्रामवासियों के सहयोग से वीर चक्र विजेता शहीद नायक मुंशीराम की 60वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांव की चौपाल में राष्ट्र भ्रातृ यज्ञ में ग्रामीणों ने आहुति डाली गई। इसके बाद गांव के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में खेल, शिक्षा, सांस्कृतिक, देशभक्ति गीत, कविता, भाषण व अन्य क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले 52 विद्यार्थियों को नकद राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

ऋषि जन चेतना समिति के अध्यक्ष ऋषिपाल भदाना ने कहा कि भारत की भूमि वीरों से भरी है और युवा सेना में भर्ती होकर सेवा करते हैं। शहीद नायक मुंशी राम का जन्म गांव भदाना में आठ जनवरी, 1931 को हुआ था। 18 दिसंबर, 1947 को वे जाट रेजिमेंट बरेली उत्तर प्रदेश में नायक के रूप में भर्ती होकर 22 अक्टूबर, 1962 को भारत-चीन युद्ध में 32 वर्ष की आयु में शहीद हो गए थे। उनके शहीद होने पर भारत सरकार द्वारा उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

भदाना ने कहा कि हमें अपने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए आपसी सहयोग करना चाहिए। तभी हम समाज में फैली बुराइयों को दूर करने में सक्षम होंगे। कवि व लेखक ऋषिपाल भदाना ने स्वयं देशभक्ति कविताओं के माध्यम से ग्रामीणों को प्रेरित किया। समिति द्वारा शहीद परिवार के मुखिया भोपाल सिंह को पगड़ी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कप्तान सिंह, डा. रोशन लाल आर्य, समर पाल आर्य, रितु शर्मा, मुकेश शर्मा, सोनू शर्मा, संदीप फौजी, सतवीर, महेंद्र, इंस्पेक्टर राम सिंह, नायक सूबेदार गिरवर सिंह, जसमेर, जगबीर, ओमपाल, ताराचंद मौजूद रहे।

इन्हें किया गया सम्मानित

आयोजित कार्यक्रम में हर्षिका, प्रवेश कोच, जिया, अनुष्का, जीविका, नैंसी, काजल, सीमा, आशिका, कीर्ति, शबनम, रितु, दिव्या, सबीना, मानसी, कविता, जतिन, मोहित, जय कुमार, काजल, अंजलि, प्रियंका, नेहा सहित 52 बच्चों को विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त करने पर नगद राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी