गिरफ्तार आरोपित के स्वजन का थाने के बाहर हंगामा

रविवार की सुबह गांव थाना कलां के सुनील के मंडी में आने के दौरान उनपर गोलियां चलाईं गई थीं। घायल सुनील की शिकायत पर पुलिस ने थाना कलां के विकास सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:20 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:20 PM (IST)
गिरफ्तार आरोपित के स्वजन का थाने के बाहर हंगामा
गिरफ्तार आरोपित के स्वजन का थाने के बाहर हंगामा

संवाद सहयोगी, खरखौदा: गांव थाना कलां के सब्जीमंडी के आढ़ती सुनील पर गोली चलाने के मामले में खरखौदा पुलिस ने गांव के ही एक युवक सागर को गिरफ्तार किया है। आरोपित सागर के स्वजन ने बुधवार को थाने के गेट पर पहुंचकर हंगामा किया और सागर को बेकसूर बताया।

रविवार की सुबह गांव थाना कलां के सुनील के मंडी में आने के दौरान उनपर गोलियां चलाईं गई थीं। घायल सुनील की शिकायत पर पुलिस ने थाना कलां के विकास सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मंगलवार की शाम को पुलिस ने एक आरोपित थाना कलां के सागर को गिरफ्तार किया। वहीं सागर के स्वजन एसपी कार्यालय पहुंचे और सागर को निर्दोष बताते हुए कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वे आत्मदाह कर लेंगे। इसके बाद सागर के स्वजन खरखौदा थाने पहुंच गए। इसी बीच पुलिस आरोपित सागर को न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर जा रही थी। सागर के स्वजन ने इसका विरोध किया और खूब हंगामा किया, जिस पर महिला पुलिस को बुलाकर महिलाओं को पुलिस जीप के आगे से हटाया गया। इस दौरान आरोपित सागर के स्वजन ने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए, उनके बेटे ने गोली नहीं मारी है, फिर भी उसे गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने गोली मारी है पुलिस उन्हें क्यों नहीं पकड़ रही है। उन्होंने मामले में जांच की मांग की और उसके बाद आरोपित के स्वजन घर लौट गए।

---------------

एक आरोपित सागर को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-विवेक मलिक, थाना प्रभारी खरखौदा।

chat bot
आपका साथी