गठबंधन सरकार ने प्रदेश के विकास को दिए नए आयाम : दहिया

जजपा के जिलाध्यक्ष दहिया ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया कि वे पार्टी की विकास नीतियों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गांवों के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 04:37 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 04:37 PM (IST)
गठबंधन सरकार ने प्रदेश के विकास
को दिए नए आयाम : दहिया
गठबंधन सरकार ने प्रदेश के विकास को दिए नए आयाम : दहिया

जागरण संवाददाता, सोनीपत : जननायक जनता पार्टी (जजपा) के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने प्रदेश की जजपा-भाजपा गठबंधन सरकार के 600 दिनों का कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में गठबंधन सरकार ने कोविड-19 की चुनौती के बावजूद प्रदेश के विकास को नए आयाम दिए हैं। वह रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान कोरोना के कारण हुई मौतों पर दुख जताते हुए उन्होंने शोक प्रस्ताव पारित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन भी धारण किया गया।

जजपा के जिलाध्यक्ष दहिया ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया कि वे पार्टी की विकास नीतियों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गांवों के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। गांवों के चहुंमुखी विकास व समस्याओं के समाधान के लिए गांवों में खूब पैसा भेजने का काम किया है। उप-मुख्यमंत्री ने जनता से किये अपने वादे पूरे किए हैं। इसमें विशेष रूप से बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी तथा पंचायतों में महिलाओं व पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण लागू करवाना शामिल है। उन्होंने जजपा के हलका अध्यक्षों व जिला संयोजकों को कहा कि वे कार्यकारिणी का गठन कर नये कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करें। जजपा ही जनता की सच्ची हितैषी है। बैठक में जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेलूराम जोगी, सचिव भूपेंद्र मलिक, सुमित राणा, अशोक सरोहा, ओमप्रकाश रसोई, नरेंद्र गहलावत, सुरेंद्र खासा, अजीत आंतिल, रणधीर मलिक, संजय मलिक, रवि दहिया, महेंद्रपाल गुंबर, भानेराम, अंजूबाला खटक, सुरेश दहिया, पं. रामप्रसाद, रामचंद्र देशवाल, अशोक मोर, मोनू शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी