चालक को बंधक बनाकर टैक्सी लूटने के छह आरोपित गिरफ्तार

ओला टैक्सी के चालक को बंधक बनाकर टैक्सी व मोबाइल लूटने वाले छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित दीपक गन्नौर के गांव मोई हाल नजफगढ़ दिल्ली व उसका ममेरा भाई रोहतास रोहतक के किलोई के रहने वाले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 11:10 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 11:10 PM (IST)
चालक को बंधक बनाकर टैक्सी लूटने के छह आरोपित गिरफ्तार
चालक को बंधक बनाकर टैक्सी लूटने के छह आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयागी, गन्नौर (सोनीपत): ओला टैक्सी के चालक को बंधक बनाकर टैक्सी व मोबाइल लूटने वाले छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित दीपक गन्नौर के गांव मोई हाल नजफगढ़ दिल्ली व उसका ममेरा भाई रोहतास रोहतक के किलोई के रहने वाले हैं। वहीं चार आरोपित नाबालिग हैं, जिनमें से दो दिल्ली के नजफगढ़ और दो झाड़ौदा कलां के रहने वाले हैं। पुलिस ने टैक्सी और मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपित दीपक व रोहतास को जेल भेज दिया गया, जबकि चार नाबालिग आरोपितों को बाल सुधार गृह करनाल में भेज दिया।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या के आंबेडकर नगर के रहने वाले अमित तिवारी नोएडा, सेक्टर-63 में चोटपुर में रहते हैं। अमित ने शिकायत में बताया कि मंगलवार को चार युवकों को अपनी टैक्सी में लेकर वह दिल्ली के नजफगढ़ से रोहतक पहुंचे थे। युवकों ने रोहतक के गांव किलोई के पास से अपने एक और साथी को टैक्सी में बैठा लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनको बंधक बना लिया और कई घंटे टैक्सी में घुमाते रहे। बदमाशों ने खानपुर कलां के पास एक पेट्रोल पंप से तेल डलवाया। उन्होंने अमित तिवारी के अकाउंट से ही आनलाइन पेमेंट की। पेट्रोल पंप पर बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद बदमाश उनको गन्नौर के भांवर रोड पर खेत में फेंक कर टैक्सी व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। दीपक व रोहतास को गांव बोहला से पकड़ा

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाया। सूचना पर पुलिस ने गांव नैना तातारपुर के पास नाका लगाया। थोड़ी देर में पुलिस ने नाके पर टैक्सी को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने टैक्सी को बोहला गांव की तरफ मोड़ दिया और टैक्सी को सड़क किनारे छोड़कर खेत में घुस गए। पुलिस ने आरोपित दीपक व रोहतास को गिरफ्तार कर लिया। उनके बताए अनुसार पुलिस ने उनके नाबालिग साथियों को भी रोहतक में किलोई के खेत से गिरफ्तार कर लिया। कई वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपित

थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि दीपक के ममेरे भाई रोहतास की बहन को उसके गांव किलोई का ही एक व्यक्ति तंग करता था। उन्होंने उस व्यक्ति को जान से मारने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने किलोई के एक बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक छीनने का प्लान बनाया। इसी बंदूक से उस व्यक्ति की हत्या करनी थी। इसके साथ ही बंदूक के बल पर ही किलाई गांव के प्रदीप वाल्मिकी नाम के व्यक्ति का अपहरण कर फिरौती मांगने की भी योजना उन्होंने बनाई थी, लेकिन इससे पहले वे टैक्सी लूट में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मामा के यहां डेयरी पर काम करता था दीपक

मोई गांव का आरोपित दीपक दिल्ली में नजफगढ़ में अपने मामा के घर रहता था और उनकी डेयरी का काम संभालता था। मामले में पकड़े गए नाबालिग लड़कों में से एक लड़का उस डेयरी पर दूध लेने आता था। दीपक की उसके व उसके साथियों के साथ दोस्ती हो गई। पुलिस के अनुसार दो नाबालिग 9वीं कक्षा में पढ़ते हैं, जबकि एक 10वीं कक्षा का छात्र है। वहीं चौथे आरोपित ने सातवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। दीपक के मामा का लड़का रोहतास रोहतक के किलोई गांव में रहता है। दीपक व रोहतास ही इस लूट के मास्टरमाइंड हैं।

chat bot
आपका साथी