महिला को गाय ने मारी टक्कर, हुई घायल

पार्क में सैर करने के लिए घर से निकली महिला को बेसहारा गाय ने टक्कर मार दी। महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोट आईं हैं। पिछले दो महीने में शहर में ऐसी तीसरी घटना हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:56 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:56 PM (IST)
महिला को गाय ने मारी टक्कर, हुई घायल
महिला को गाय ने मारी टक्कर, हुई घायल

संवाद सहयोगी, गन्नौर : पार्क में सैर करने के लिए घर से निकली महिला को बेसहारा गाय ने टक्कर मार दी। महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोट आईं हैं। पिछले दो महीने में शहर में ऐसी तीसरी घटना हुई है। शहर में बेसहारा पशुओं की भरमार है, इनकी संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है, इसके बावजूद प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।

बादशाही रोड पर राम मंदिर के सामने रहने वाली सरला देवी रविवार शाम को सैर करने के लिए पार्क जा रहीं थीं। रास्ते में एक बेसहारा गाय ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वह गली में गिर गईं। सरला देवी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सरला देवी के हाथ का मांस फट गया और साथ ही सिर में भी चोट आई। लोगों का कहना है कि शहर में बेसहारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुछ महीने पहले भी वार्ड-9 गन्नौर-बड़ी रोड स्थित कालोनी में गोवंश ने एक महिला को टक्कर मार दी थी। इससे महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं थीं। इसी मोहल्ले में बाइक सवार राहगीर को भी गोवंश ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। शहर में गोवंश का आतंक इस कदर है कि लोग जहां बेसहारा पशु खड़े होते हैं वहां से गुजरने से कतराते हैं। यह पशु झुंड में रहते हैं जो किसी पर हमला करें तो बचना मुश्किल हो जाता है। मामले में प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, इससे लोगों में रोष है। लोगों ने प्रशासन से गोवंश को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी